फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदाकिनी ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में मचाया था तहलका, आज करोड़ों दिलों पर करती हैं राज

Mon, 30 Jul 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
 Mandakini shocked Bollywood by giving bold scenes,steals millions of hearts
मंदाकिनी अभिनेत्री
अस्सी के दशक में मेरठ की एक लड़की ने बॉलीवुड सहित देश भर के दर्शकों चौंका दिया था। झीनी सफेद साड़ी में झरने के नीचे भीगते हुए फिल्म राम तेरी गंगा मैली में दिए गए एक दृश्य से वह रातों रात प्रसिद्घ हा गईं। उस लड़की को आज हम मंदाकिनी के रूप में जानते और पहचानते हैं।


सन् 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में दो बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी उस दौर की सुप्रसिद्घ एक्ट्रेस में शुमार हो गईं थीं। सुन सायबा सुन, प्यार की धुन..., राम तेरी गंगा मैली हो गई....  जैसे सदाबहार गीतों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मंदाकिनी आज भले ही गुमनाम हों लेकिन आज भी उनकी फिल्मों का आकर्षण कम नहीं हैं। मंदाकिनी के 55वें जन्मदिवस पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ खास बातें:- 

 

मेरठ की रहने वाली हैं मंदाकिनी

 Mandakini shocked Bollywood by giving bold scenes,steals millions of hearts
मंदाकिनी अभिनेत्री

उत्तरप्रदेश के मेरठ में सन् 1963 में 30 जुलाई,यानी आज ही के दिन मंदाकिनी का जन्म हुआ था।  जी हां,वह एक एंग्लो इंडियन माता पिता की संतान हैं। इनके पिता एक ब्रिटिश और माता मुस्लिम हैं। उनके बचपन का नाम मंदाकिनी नहीं, बल्कि यासमीन जोसफ था। 

गोल मार्केट में चलाया करती थीं साइकिल 

 Mandakini shocked Bollywood by giving bold scenes,steals millions of hearts
मंदाकिनी अभिनेत्री

मेरठ के साकेत और गोल मार्केट इलाके में मंदाकिनी का परिवार रहता रहा करता था। यहां रहने वाले पुराने लोगों को आज भी याद है कि मंदाकिनी अपने स्कूल के दिनों में साइकिल से किस तरह गोल मार्केट के चक्कर लगाती थीं। कुछ लोग यह भी बताते हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई थी फिल्मी कॅरियर की शुरुआत

 Mandakini shocked Bollywood by giving bold scenes,steals millions of hearts
मंदाकिनी अभिनेत्री
मेरठ की एक अनजान लड़की यासमीन जब एक्टिंग के लिए मुंबई पहुंची तो उसे तीन बार रिजेक्ट किया गया। इसके बाद निर्देशक रंजीत व्रिक ने उन्हें माधुरी के नाम से फिल्म 'मजलूम' में साइन कर लिया। फिल्म रिलीज होती कि इससे पहले ही राजकपूर ने 22 साल की इस खूबसूरत लड़की को अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के अपोजिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए कास्ट कर लिया। निर्देशक ने इस फिल्म में उन्हें स्क्रीन नाम दिया था 'मंदाकिनी'। फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। मंदाकिनी रातों-रात फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गईं। इस फिल्म के लिए मंदाकिनी को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

 
विज्ञापन

यह थी फिल्म के सुपरहिट होने की वजह

 Mandakini shocked Bollywood by giving bold scenes,steals millions of hearts
मंदाकिनी अभिनेत्री
जब भी 'मंदाकिनी' का नाम आता है तो  फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का जिक्र होना लाजिमी ही है। अस्सी के दशक की यह एक ऐसी फिल्म थी जिसमें किसी एक्ट्रेस द्वारा पहली बार सेमी न्यूड सीन फिल्माए गए थे। फिल्म के सुपरहिट होने की वजह थे फिल्म में मंदाकिनी द्वारा फिल्माए गए दो बोल्ड सीन। पहला जिसमें उन्हें बेहद झीनी सफेद साड़ी में एक झरने के नीचे नहाते हुए दर्शाया गया था। और दूसरा जिसमें उन्हें एक बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए दर्शाया गया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed