फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीए में पंजाब और गुजरात की टीमों ने किया अभ्यास

Sun, 10 Apr 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 10 Apr 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
IPL match: punjab and gujarat team did match practice
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
पीसीए स्टेडियम मोहाली में सोमवार को होने वाले मैच के लिए किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लॉयंस की टीम ने जमकर अभ्यास किया। देखिए तस्वीरों में।
Trending Videos
IPL match: punjab and gujarat team did match practice
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala

पीसीए स्टेडियम मोहाली में आईपीएल का सोमवार को मैच है। इसके लिए स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर है। यहां 11 अप्रैल को पहला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लॉयंस की टीम के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला उसी विकेट पर खेला जाएगा। जहां पर हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड व पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। यह मैच विकेट नंबर 3 पर खेला गया था। जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर किया था।

IPL match: punjab and gujarat team did match practice
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
मोहाली में पहले मैच में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। जिसके बाद दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह का कहना हैं कि ओस से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई हैं। ओस इस मौसम में ओस ज्यादा नहीं होती। इसके बाद भी ओस अधिक हुई तो स्प्रे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL match: punjab and gujarat team did match practice
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala

शनिवार को गुजरात लॉयंस की टीम पीसीए स्टेडियम मोहाली में दोपहर बाद पहुंची। यहां टीम ने दो से तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया। हालांकि इस अभ्यास सत्र में टीम के कप्तान सुरेश रैना और वेस्टइंडीज के स्टार ब्रेवो शामिल नहीं हुए। दोनों मुंबई में शुक्रवार को आईपीएल सीजन-9 की ओपनिंग में शामिल होने के कारण वहां मौजूद थे। रैना और ब्रेवो दोनों शनिवार को शहर पहुंचे। दोनों ने अभ्यास के बजाय होटल में आराम किया।

विज्ञापन
IPL match: punjab and gujarat team did match practice
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
वहीं टीम के बाकी सदस्यों ने नेट्स पर जमकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैडन मैकुलम ने बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की गेंद पर लंबे शॉट मारे। खासबात रही कि गेंदबाज जेम्स फोकनर ने बल्लेबाजी में खूब हाथ अजमाए। वहीं रविंदर जडेजा और अन्य गेंदबाजों ने जमकर अभ्यास किया। टीम के कोच हीट स्ट्रीक भी गेंदबाजों पर अपनी कड़ी नजर रखे हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed