फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people including three brothers crushed by container after accident with tempo and thar

UP: शादी वाले घर में मातम...इंदाैर से खुशियाें में शामिल होने आए तीन सगे भाइयों की हादसे में दर्दनाक माैत

Sun, 04 May 2025 03:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 04 May 2025 03:47 PM IST
सार

मथुरा में भीषण हादसा हुआ। इंदाैर से शादी समारोह में शामिल होने आए तीन भाई हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे में तीनों भाइयों समेत चार लोगों की माैत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Four people including three brothers crushed by container after accident with tempo and thar
मथुरा में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृत चार लोगों में तीन सगे भाई थे। इंदौर निवासी महेश शर्मा, बिहारीलाल व हुकमचंद भांजे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए वृंदावन आए थे। शादी से पूर्व ही तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इंदौर निवासी तीनों भाई ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते थे। उनका भांजा तेज कुमार परिवार सहित इंदौर से वृंदावन आकर वृंदा ऑरचीड में रहने लगा है। रविवार को तेज कुमार के लड़के तनिष्क की शादी है। इसी में शामिल होने के लिए तीनों इंदौर से शुक्रवार शाम को मथुरा आए थे। शनिवार को दोपहर तीनों ऑटो बुक कर वृंदावन घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान रामताल नगला पर कीकी रोड स्थित कृष्णा कुटीर के समीप हादसे में ऑटो चालक सहित चारों की मौत हो गई। देर रात मृतकों के परिजन थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 

ऑटो चालक साबिर जिम्मेदारियों को उठाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। साबिर के पिता रिक्शा चलाते हैं। दो छोटे भाई पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार में एक तलाकशुदा बहन साथ रह रही है। पूरे परिवार की जिम्मेदारियों को साबिर ने अपने कंधों पर उठा रखा था। साबिर के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। साबिर तीनों भाइयों में बड़ा था। परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed