{"_id":"5c335bdbbdec2256cf3e90c1","slug":"driver-died-in-truck-collision-in-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी तेज थी कि परखच्चे उड़ गए, ड्राइवर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी तेज थी कि परखच्चे उड़ गए, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रकों की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में भटौली के पास रविवार की रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे चालक और हेल्परों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को रात में ही सैफई रेफर कर दिया गया।
2 of 5
ट्रकों की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात ऐरवाकटरा से बिधूना की ओर आ रहे एक ट्रक की ग्राम भटौली के पास मौरंग से लदे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत की आवाज और घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
3 of 5
ट्रकों की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में ट्रक के चालक बृजेंद्र (42) पुत्र गनेश प्रसाद शाक्य निवासी गुबइया थाना सौरिख, जिला कन्नौज की मौत हो गई। ट्रक के हेल्पर अमित (24) पुत्र राजेंद्र निवासी कुर्रा मैनपुरी और दूसरे ट्रक का चालक जयवीर (38) पुत्र रामनाथ निवासी एटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रकों की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा में भर्ती कराया। बताया गया कि चालक बृजेंद्र छिबरामऊ से ट्रक लेकर बिधूना की तरफ आ रहा था। तभी यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रकों की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
मृतक बृजेंद्र के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। लवली की शादी हो चुकी है। बृजेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।