फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झांसी दंपती हत्याकांड: बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे पति-पत्नी के शव, कमरे का नजारा देख कांप गया कलेजा

Fri, 01 Oct 2021 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Oct 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator and his wife brutally murdered in Jhansi see photos
झांसी में दपंती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
झांसी के प्रेमनगर में बुधवार की आधी रात को सिद्घ की टोरिया इलाके में एक डेयरी संचालक और उसकी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के रक्तरंजित शव कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले हैं। सारा सामान भी बिखरा हुआ था। हत्या लूट के दौरान की गई या फिर रंजिश में अभी यह साफ नहीं हो सका है। महिला के शरीर पर सभी जेवरात भी थे। दूध बिक्री का पैसा भी रखा मिला है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। झांसी जिले के गांव बल्लमपुर निवासी बलवीर यादव उर्फ चुन्ना (45) पुत्र मंगल सिंह यादव पिछले करीब पंद्रह साल से अपनी पत्नी अंजू (40) के साथ सिद्घ की टोरिया मोहल्ले में रह रहा था। दोनों के कोई संतान नहीं थी लिहाजा यहां अकेले ही रहते थे। दूध की डेयरी भी खोल रखी है। आसपास के लोगों का कहना है कि मोहल्ले के ऊपरी पहाड़ी में बने सिद्घ बाबा के मंदिर में बुधवार, रात कीर्तन चल रहा था जिसमें मुहल्ले के तमाम लोग गए थे लेकिन, यह दोनों पति-पत्नी नहीं आए थे।
Dairy operator and his wife brutally murdered in Jhansi see photos
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह दूध लेने वाले पहुंचने लगे। जब दोनों में से कोई दिखाई नहीं दिया तो आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा खुला देखकर वह लोग अंदर चले आए। यहां आकर देखा तब बिस्तर पर चुन्ना और अंजू का खून से लथपथ शव पड़ा था। दोनों का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया। यह देख चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
Dairy operator and his wife brutally murdered in Jhansi see photos
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी शिवहरि मीना, सीओ सिटी राजेश सिंह, सीओ सदर अरुण चौरसिया समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। करीब 45 मिनट रुककर एसएसपी ने पूरे कमरे का मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सुराग तलाशने को घटना स्थल के आसपास का भी पुलिस ने मुआयना किया। फिलहाल हत्या क्यों और किसने की साफ नहीं हो सका है। हत्या की कोई ठोस वजह भी अभी तक सामने नहीं आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dairy operator and his wife brutally murdered in Jhansi see photos
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अंजू के शरीर पर गहने छोड़ गए हत्यारे, कमरे में रखी नकदी भी नहीं छुई
यादव दंपति की हत्या की गुत्थी रंजिश और लूटपाट के बीच बुरी तरह उलझी गई है। चुन्ना पत्नी के साथ तीन कमरों के बने घर में रहता था। घर के अंदर ही अहाता है। दो कमरों का इस्तेमाल बलबीर खुद करता था जबकि अंदर अहाते में रात को भैंसे बांधी जाती थीं। जिस कमरे में हत्या हुई, उसका दरवाजा ठीक सामने की ओर खुलता है। माना जा रहा कि हत्यारे सीढ़ी के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए। दोनों का शव बिस्तर पर रक्तरंजित पड़ा था।
विज्ञापन
Dairy operator and his wife brutally murdered in Jhansi see photos
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
कमरे का सामान तितर-बितर नीचे पड़ा था। आलमारी का सामान भी फर्श पर बिखरा था लेकिन, हैरानी की बात यह कि अंजू ने कान, नाक एवं गले में जो सोने के आभूषण पहने थे वह जस के तस थे। कमरे में सामने की ओर कुछ नकदी रखी थी, इसे भी हत्यारों ने हाथ नहीं लगाया। ऐसे में पुलिस के गले से लूट की बात नहीं उतर रही। वहीं, पड़ोसी और परिजन चुन्ना एवं अंजू की किसी से रंजिश होने से भी इंकार कर रहे। पड़ोसियों ने बताया कि चुन्ना एवं अंजू सीधे स्वभाव के थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed