{"_id":"57d435764f1c1b5d78318883","slug":"chori-ki-car-se-pahuche-arreste","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोरी की स्कार्पियो से पुलिस की बैठक में गए थे प्रधान पति, पहुंच गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की स्कार्पियो से पुलिस की बैठक में गए थे प्रधान पति, पहुंच गए जेल
टीम डिजिटल
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:20 PM IST
सार
एसपी ट्रैफिक ने गाड़ी समेत प्रधान पति को हिरासत में लिया
शांति समिति की मीटिंग में शामिल होने आए थे प्रधान
जांच में हुआ खुलासा, स्कॉर्पियो पर है बाइक का नंबर
विज्ञापन
car
- फोटो : गजेंद्र चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित की गई शांति समिति की बैठक में एक ग्राम प्रधान पति चोरी की स्कॉर्पियो लेकर पहुंच गया। एसपी ट्रैफिक ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए उसे हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया।
document
- फोटो : गजेंद्र चौधरी
ऐसे हुआ खुलासा
स्कॉर्पियो में टायर और बॉडी देखने में डुप्लीकेट लग रही थी। पुलिस अफसरों के ड्राइवर अपनी अपनी गाड़ी के पास खड़े थे। उनमें चर्चा थी कि स्कॉर्पियो चोरी की लग रही है। चर्चाओं का बाजार गर्म था, इसकी भनक लगने पर मीडियाकर्मी भी पहुंचे। एक पुलिसकर्मी ने गाड़ी का नंबर चेक किया तो वह बाइक का निकला।
भंडाफोड़ होते ही घबराए
प्रधान पति फोन पर किसी को हड़काते हुए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे। वहां पुलिसकर्मी व मीडिया को देखते ही घबरा गए। मीडिया कर्मियों ने सोनू से बात की तो उन्होंने बताया कि वह परीक्षितगढ़ बैंक में नौकरी करते हैं। गाड़ी को संदिग्ध बताया तो वह माफी मांगने लगे।
गाड़ी कब्जे में ले लो
इसकी जानकारी लगने पर एसपी ट्रैफिक किरण यादव मौके पर पहुंची। गाड़ी को चेक किया गया तो वह चोरी की निकली। एसपी ट्रैफिक ने तत्काल प्रधान पति सोनू को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी को कब्जे में लिया। इसकी जानकारी लगते ही सोनू की पैरवी में कई नेता थाने पहुंचे। देर रात तक थाने में सिफारिशों को लाइन लगी थी।
car
- फोटो : गजेंद्र चौधरी
कई नेताओं के नाम बताए
पुलिस ने प्रधान पति से पूछताछ की तो वह कभी किसी नेता का तो कभी किसी नेता का नाम बताने लगे। जिस पर एसपी ट्रैफिक ने उन्हें हड़काया। सोनू ने बताया कि उसने मोनू नाम के व्यक्ति से दो लाख रुपये में स्कॉर्पियो खरीदी थी। इससे ज्यादा इस गाड़ी के बारे वह कुछ नहीं जानता।
एसपी ट्रैफिक किरण यादव ने बताया कि प्रधान पति जिस स्कॉर्पियो में आए थे, उस पर बाइक का नंबर था। गाड़ी चोरी की है। प्रधान पति और गाड़ी सिविल लाइन थाने भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।