फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रियों का होगा बॉयोमीट्रिक पंजीकरण, घर बैठे मिलने जा रही यह सुविधा

Fri, 31 Mar 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 31 Mar 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
char Dham pilgrim will get SMS about weather information of state 

अगर आप चार धाम यात्रा पर आने का मन बना रहे हैं तो आपके ल‌िए खुशखबरी है। यात्रा पर आने वाले यात्रियों का बायोमीट्रिक पंजीकरण किया जाएगा। इससे आपको घर बैठे ही बहुत सारी सुव‌िधाए म‌िल सकेंगी। 

char Dham pilgrim will get SMS about weather information of state 

यात्रा के दौरान मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी एसएमएस के जरिये यात्रियों को दी जाएगी। शुक्रवार को पुलिस ऑफिस और थानों का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने यह जानकारी दी। 

char Dham pilgrim will get SMS about weather information of state 

उन्होंने चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपदा आने पर जन सहयोग से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
char Dham pilgrim will get SMS about weather information of state 

पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता में डीआईजी गढ़वाल ने कहा कि थानों में बैरक काफी पुरानी हो गई है, जिसमें जल्द सुधार किया जाएगा। उन्होंने जिले में पुलिस व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस चौकसी बरत रही है। 

विज्ञापन
char Dham pilgrim will get SMS about weather information of state 

ड्रग्स और खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। कस्बाई बाजारों में जाम से निपटने को अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। नाबालिगों की तेज रफ्तार ड्राइविंग करने की शिकायत पर डीआईजी ने पुलिस को स्कूलों में अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed