छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन परिसर में अचानक दिन में आग लग गई। वहां रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जहां दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। हादसे को लेकर रायपुर के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि आग दिन में लगी थी। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है लेकिन अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। कोशिशें जारी हैं।
Raipur : पटाखे की तरह फूटे 1500 ट्रांसफार्मर, दमकल ने बहाया 20 हजार लीटर पानी; बुझाने की कोशिशें अब भी जारी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:33 AM IST
सार
हादसे को लेकर रायपुर के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि आग दिन में लगी थी। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है लेकिन अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन