नए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी विधि-विधान के साथ इसका उद्घाटन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसद संतोष पांडेय, सरोज पांडेय, अरुण साव, सुनील सोनी, गोमती साय और मोहन मंडावी बेहद उत्साहित देखे गए। सभी इस दौरान कैमरे से फोटो क्लिक करते नजर आए।
2 of 10
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि आज नई लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किए । इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल हुआ। सांसद सोनी के साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव भी नजर आए।
3 of 10
सांसद अरुण साव नई संसद भवन में फोटो क्लिक कराते।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव ने ट्वीट कर लिखा कि नये भारत का नया संसद। जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है। ये सिर्फ नवीन भवन नहीं,130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। 'नये भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति के प्रतीक इस लोकतंत्र के मंदिर के उद्घाटन अवसर का साक्षी बनना मेरे लिये गौरव की बात है।
4 of 10
साव ने लिखा कि यहा होने वाला हर निर्णय भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्णय होगा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने लिखा कि यहा होने वाला हर निर्णय भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्णय होगा... एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से बने नए संसद भवन कर्तव्य पथ पर चलने वाला संसद भवन होगा। इस लोकतंत्र के मंदिर के उद्घाटन के अवसर का साक्षी बनना मेरे लिये गर्व की बात है।
5 of 10
वीर सावरकर को नमन करते संसद संतोष और साव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीर सावरकर की जयंती पर नए संसद का उद्घाटन हुआ। इस दौरान राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि आज नए संसद भवन में माँ भारती के वीर सपूत, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित किया। नई संसद भवन में दाखिल होने से पहले सीढ़ियों पर माथा टेका।