Hindenburg Report; CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज गुरुवार को रायपुर के टिकरापारा सिद्दार्थ चौक पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सेबी अध्यक्ष को उनके पद से हटाने और इसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से करवाने की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ईडी दफ्तर का घेराव किया।
2 of 8
घेराव के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्कामुक्की और झूमाझटकी भी हुई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घेराव के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्कामुक्की और झूमाझटकी भी हुई। पुलिस के साथ तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बैरिकेट्स तोड़कर ईडी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को माइक से समझाती रही कि बैरिकेड्स न तोड़े पर कांग्रेसी नहीं माने और बैरिकेड्स तोड़कर ईडी कार्यालय का घेराव करने के लिए चल पड़े।
3 of 8
पुलिस ने दूसरे बैरिकेट्स पर उन्हें दोबारा बलपूर्वक रोक लिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में पुलिस ने दूसरे बैरिकेट्स पर उन्हें दोबारा बलपूर्वक रोक लिया और वहीं पर शांति से बैठकर विरोध जताने की बात कही। पुलिस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बैरिकेट्स नहीं तोड़ने की गुहार लगाती रही। इसके बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता आगे बढ़े और बैरिकेडे्स तोड़कर ईडी कार्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन पुलिस बल की भारी संख्या मुस्तैदी होने की वजह से वह ईडी दफ्तर तक नहीं पहुंच पाए।
4 of 8
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर साधा निशाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के सामने घेराव प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने देशभर में 5 हजार 422 केस दर्ज किया है, जिसमें 300 केस छोड़ दे तो बाकी सभी केस विपक्ष के नेताओं का केस है।
5 of 8
विरोध प्रदर्शन करते पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि विपक्ष को डराओ, धमकाओ और अपनी पार्टी में शामिल कर लो यह काम केंद्र की भाजपा की सरकार करती है। आज तक इस तरह ईडी और आईटी का दुरुपयोग कभी नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी का एक विचारधारा है सत्य और अहिंसा पर चलना है। भाजपा की केन्द्र सरकार को ईडी और आईटी का दुरूपयोग को छोड़ देना चाहिये और उनके मूल काम पर लगा देना चाहिये। विपक्षी नेताओं यहां छापा मारकर परेशान किया जाता है।