फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती महिला की हत्या: बेड पर मिली लाश, चेहरे और गले पर था खून; रात को नागपुर जाने की बात कहकर निकला है पति

Tue, 17 Jan 2023 04:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jan 2023 04:07 PM IST
सार

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि चेहरे और शरीर पर खरोंच के निशान हैं। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। रात में झगड़े की भी बात सामने आई है। महिला के जेठ व अन्य रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
 

विज्ञापन
pregnant woman murdered at home in chhattisgarh bilaspur
सत्या सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक गर्भवती महिला की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। महिला का शव मंगलवार सुबह कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। उसके चेहरे और गले पर खून लगा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का सही कारण सामने आ सकेगा। महिला का पति नागपुर जाने की बात कहकर देर रात निकला था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 



pregnant woman murdered at home in chhattisgarh bilaspur
हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजन कमरे में गए तो मिला शव
जानकारी के मुताबिक, इंदु चौक निवासी पीटर सिंह दिव्यांग है। वह चौक के पास ही फास्ट फूड का ठेला लगाता है। घर में उसकी नव विवाहिता पत्नी सत्या सिंह (21) और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। सत्या गर्भवती थी। रात को सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गए। अगले दिन मंगलवार को काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां बेड पर सत्या का शव पड़ा हुआ था। 

pregnant woman murdered at home in chhattisgarh bilaspur
कमरे में मिले खून के निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रात में पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
महिला का पति पीटर सिंह संदिग्ध हालत में लापता है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पीटर रात करीब 11 बजे नागपुर जाने की बात कहकर घर से निकला है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सत्या तब जिंदा थी या उसकी हत्या हो चुकी थी। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। सुबह उन्होंने बहू को बेसुध हालत में बेड पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant woman murdered at home in chhattisgarh bilaspur
सत्या का चाचा रमाकांत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों का आरोप- हादसा बताया, पर हत्या हुई है
महिला सत्या के चाचा रमाकांत ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्हें घटना की सूचना दी गई। बताया गया कि बाथरूम जाने के दौरान पैर फिसला और बैड से सिर टकराकर वह गिर पड़ी। जब हम घर पहुंचे तो देखा कि बेड से लेकर दरवाजे तक खून के निशान थे। सत्या के सारे कपड़े धूल से सने हुए थे। उसके चेहरे पर कई जगह कट के निशान भी हैं। रमाकांत ने कहा कि यह हादसा नहीं है। उनकी बेटी की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
pregnant woman murdered at home in chhattisgarh bilaspur
थाना प्रभारी परिवेश तिवारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धारदार हथियार से वार करने की आशंका
पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस को भी बेड सहित आसपास खून के निशान मिले हैं। आशंका है कि धारदार हथियार से महिला पर वार किया गया है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि चेहरे और शरीर पर खरोंच के निशान हैं। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। रात में झगड़े की भी बात सामने आई है। महिला के जेठ व अन्य रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed