भारतीय मूल की इस लड़की की दाढ़ी देखकर लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन इसकी वजह से इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
ये हैं 24 साल की हरनाम कौर। ब्रिटेन के बर्कशायर में रहती हैं और पेशे से मॉडल, बॉडी इमेज एक्टिविस्ट और कैंपेनर हैं। इन्हें पूरी दाढ़ी वाली सबसे युवा महिला की उपलब्धि हासिल हुई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे कम उम्र की दाढ़ी वाली लड़की के रूप में इनका नाम दर्ज किया गया है।
हरनाम कौर हाल ही में तब चर्चा में आईं, जब उनका ब्राइडल थीम पर फोटो शूट वायरल हुआ। हरनाम कौर को 11 साल की उम्र में पता चला कि वो पोलिसिस्टिक सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इसके कारण उसमें हार्मोनल चेंज हो रहे हैं और उसके शरीर में पुरूषों की तरह बाल उग रहे हैं।
हरनाम खुद कहती हैं कि शुरू में दिक्कत हुई। वह जहां से निकलती थी, लोग देखने के लिए रूक जाते थे। हर कोई उन्हें बालों को हटाने व छुपाने की सलाह देता था, लेकिन हरनाम ने हिम्मत नहीं छोड़ी और बालों को वैक्स करने की बजाय बढ़ने दिया।
फिर खूबसूरती की नई परिभाषा रची और वो प्रोफेशन चुना, जिसमें खूबसूरती ही पर्याय होती है, यानी वो मॉडलिंग करने लगीं। हरनाम कहती हैं कि परिवार वालों की मर्जी से उन्होंने सिख धर्म के नियमों का पालन करते दाढ़ी को बढ़ाने का फैसला लिया, जिसकी वजह से आज वह पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।