फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 युवकों को खाना खाते ही दिखे 'यमराज', फिर...

Mon, 23 Feb 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/भूना Updated Mon, 23 Feb 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन

5 युवकों को खाना खाते ही दिखे 'यमराज', फिर...

young man beaten by mob, killed

पांच युवक खाना खाने होटल में बैठे ही थे कि सामने कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें सामने मौत नजर आने लगी। दरअसल मामला पशु चोरी से जुड़ा था। हमले में तीन युवक अंधेरे की फायदा उठाकर भाग गए जबकि दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई।

5 युवकों को खाना खाते ही दिखे 'यमराज', फिर...

young man beaten by mob, killed

युवक का शव मिलने की खबर पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेंद्रा, डीएसपी विजय सिंह जाखड़, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ डॉ. जोगिंद्र सिंह ने शिनाख्त के लिए ग्रामीणों को बुलवाया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घटना हरियाणा के फतेहाबाद/भूना की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

5 युवकों को खाना खाते ही दिखे 'यमराज', फिर...

young man beaten by mob, killed

पुलिस ने मांगे राम पुत्र तुलसी राम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार युवक भैंस चोर गिरोह के सदस्य थे और गांव लहरियां में एक सप्ताह पूर्व सूरजा राम पुत्र रामकुमार नहरा के घर से रात्रि को दो भैंसों की चोरी में इसी गिरोह का हाथ था और उस चोरी में जिस कैंटर का इस्तेमाल किया गया वो चोरों के पास ही मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 युवकों को खाना खाते ही दिखे 'यमराज', फिर...

young man beaten by mob, killed

कैंटर का नंबर सही मिलने पर लहरियां के सैकड़ों लोग होटल पर पहुंच युवकों पर हमला कर दिया। अपनी भैंस की चोरी कबूलवाने के लिए लोगों ने दोनों युवकों को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के चंगुल से एक युवक को छुड़वाकर सामान्य अस्पताल ले गई जबकि एक युवक को ग्रामीण पहले ही गांव ले जा चुके थे। सुबह 8 बजे पुलिस को गांव में ही युवक का शव मिला।

विज्ञापन

5 युवकों को खाना खाते ही दिखे 'यमराज', फिर...

young man beaten by mob, killed

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीण युवक को गुप्त स्थान पर ले गए थे। युवक को बुरी तरह से पीटकर गांव में एक मंदिर के पास फेंक दिया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस रात को पूरी तरह से मामले को गंभीरता से लेती तो युवक की जान बच सकती थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार युवक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मांगे राम नामक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed