फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ASI की दो बेटियों ने लगाया फंदा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

Wed, 23 Sep 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 23 Sep 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन

ASI की दो बेटियों ने लगाया फंदा, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

young daughters of police ASI commit suicide

एएसआई की दो युवा बेटियों ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव सीढ़ियों की रैलिंग के साथ लटकते पाए गए। तस्वीरें देखने से पहले कलेजा मजबूत कर लें।

ASI की दो बेटियों ने लगाया फंदा, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

young daughters of police ASI commit suicide

पंजाब पुलिस के एक एएसआई की दो युवा बेटियों ने मंगलवार तड़के अपने घर में एक साथ दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव सुबह घर के स्टोर की सीढ़ियों की रैलिंग के साथ लटकते पाए गए। मामला पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर) से 60 किलोमीटर दूर हनुमानगढ़ का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

ASI की दो बेटियों ने लगाया फंदा, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

young daughters of police ASI commit suicide

थाना प्रभारी भंवरदान रतनू ने बताया कि रावतसर कस्बे के वार्ड 21 की संजय कालोनी निवासी एएसआई हजारीराम मेघवाल अपनी पांच बेटियों, एक पुत्र व पत्नी के साथ रहता था। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हजारीराम मेघवाल की पत्नी जब नींद से उठी तो दो पुत्रियां सरोज (23) व अंजू (21) कमरे में नहीं थीं। वे रात को उसके साथ ही दूसरे कमरे में अलग-अलग चारपाइयों पर सोई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ASI की दो बेटियों ने लगाया फंदा, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

young daughters of police ASI commit suicide

मां ने घर के अन्य कमरों में जाकर देखा तथा अपने विवाहित पुत्र पटवारी मनोज व उसकी पत्नी को उठाया। मां-बेटे ने स्टोर वाले कमरे को चेक करना चाहा, तो उसका दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। थाना प्रभारी के अनुसार इसी कमरे में छत की सीढ़ियां भी उतरती हैं, जिस पर रैलिंग लगी हुई है। मां-बेटे ने खिड़की में से देखा, तो इसी रैलिंग पर दो दुपट्टों से बनाए हुए फंदे पर सरोज व अंजू के शव लटक रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

विज्ञापन

ASI की दो बेटियों ने लगाया फंदा, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

young daughters of police ASI commit suicide

अंदर सरोज व अंजू के लटक रहे शवों के पास ही प्लास्टिक के स्टूल लुढ़के हुए थे। इन्हीं पर चढ़कर दोनों बहनों ने करीब 8 फुट ऊंची रैलिंग पर दुपट्टों से फंदे लगाए। पुलिस के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अंजू और सरोज में से एक एमए-बीएड और दूसरी बीए-बीएड शिक्षित थीं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए देर रात तक पढ़ाई कर रही थीं। मृतका के भाई मनोज ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे जागरण से आया तो दोनों बहनें कमरे में सोई हुई थीं। सुबह 2 से 5 बजे के बीच इन बहनों ने आत्महत्या कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed