फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, पर ये अहम जानकारी जरूर पढ़ लें, बड़े फायदे में रहेंगे आप

Fri, 11 Oct 2019 12:49 PM IST
खुशबू गोयल कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 11 Oct 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
world egg day, egg home remedy for health and fitnness
अंडे
अकसर विज्ञापनों में एक पंच लाइन देखने को मिलती है, संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो यह पंच लाइन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का नुस्खा है। ये विशेष जानकारी आपके लिए...


 
world egg day, egg home remedy for health and fitnness
अंडे
एक अंडे में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और आयरन जैसे सभी जरूरी पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं। एनिमल हसबेंडरी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. कंवरजीत ने बताया कि ज्यादातर लोग अंडे को मांसाहारी मानकर खाने से परहेज करते हैं। लेकिन वैज्ञानिक अंडे को शाकाहारी मानते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन, हैदराबाद के मुताबिक एक व्यक्ति को संतुलित आहार के लिए साल में कम से कम 180 अंडे खाने चाहिए यानी एक हफ्ते में चार अंडे।
world egg day, egg home remedy for health and fitnness
अंडे
भारत में देसी मुर्गी के अंडे को प्रोटीन और पोषक तत्त्वों का भंडार माना जाता है। इसका रेट साधारण अंडे से दो से तीन गुना ज्यादा होता है। इसलिए ज्यादातर लोग देसी अंडा नहीं खा पाते हैं। सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की डायरेक्टर ने बताया कि जो लोग देसी मुर्गी का अंडा नहीं खरीद पाते। वो बटेर का अंडा खरीदकर खा सकते हैं। बटेर का अंडा मात्र 50 पैसे में मिल जाता है। बटेर के अंडे में देसी मुर्गी केअंडे जितने पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। हालांकि यह साइज में देसी मुर्गी के अंडे से काफी छोटा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
world egg day, egg home remedy for health and fitnness
अंडे
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से खरीदें बटेर का अंडा
चंडीगढ़ में देसी अंडा करीब 15 रुपये का मिलता है। ऐसे में आप इसकी जगह बटेर का अंडा ले सकते हैं। बटेर के अंडे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में 12 महीने उपलब्ध रहता है। कोई भी व्यक्ति यहां से खरीद सकता है।
विज्ञापन
world egg day, egg home remedy for health and fitnness
अंडे
मल्टी विटामिन की गोली है अंडा
अंडे में विटामिन ए, डी, ई, बी-6, बी-1 और बी-12 पाया जाता है, जो आंखों, मजबूत हड्डियों और दांतों, शरीर में लाल रक्त कणिकाओं में वृद्धि, कमजोरी दूर करने इत्यादि के लिए वरदान माना जाता है। अंडा उन कुछ खाद्य पदार्थों में से है, जिनमें प्राकृतिक रूप से विटामिन डी पाया जाता है। अंडे में प्रोटीन भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह प्रोटीन पचने में भी आसान रहता है। इसके अलावा अंडे में कैल्शियम, वसा, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और फॉलेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed