हरियाणा के खरखौदा में रामलीला के दौरान रावण दहन से पहले भीड़ में सांड़ घुसने से भगदड़ मच गई। लोगों ने उसे बाहर भगाने का प्रयास किया तो सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। सांड़ ने लोगों को टक्कर मारना व उठाकर पटकना शुरू कर दिया। सांड़ ने इस दौरान 40 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।
देखें तस्वीरें: मेले में कैसे सांड़ ने मचाया भयंकर उत्पात, लोगों को पटका और कुचला, भगदड़ में 40 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान आयोजकों व पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को बाहर निकाला गया। जिसके बाद ही सभी ने राहत की सांस ली। इस घटनाक्रम का एक युवक ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शहर के थाना कलां व सोनीपत मार्ग के बीच स्थित ट्रेजरी कार्यालय के मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया था। मंगलवार शाम को जब शहर में निकाली गई झांकियां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं तो वहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
इसी बीच अचानक सड़क पर एकत्रित भीड़ के बीच एक सांड़ घुस आया। सांड़ को भीड़ में देखकर कुछ लोगों ने उसे बाहर भगाने का प्रयास किया, जिस पर सांड़ अचानक आक्रामक हो गया। जिस पर वह भीड़ से दूर जाने की बजाए सांड़ लोगों के बीच ही घुसता चला गया। इस दौरान सांड़ ने लोगों को टक्कर मारना, उठाकर पटकना व रौंदना शुरू कर दिया। जिससे कार्यक्रम में मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने चिल्लाते हुए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया।
लोगों को भागते देख भीड़ में घुसा सांड़ ज्यादा आक्रामक हो गया और उत्पात मचाने लगा। इस दौरान सांड़ ने कई लोगों को रौंदा और आगे बढ़ता हुआ कार्यक्रम स्थल के बीच जा पहुंचा। सांड़ के कार्यक्रम स्थल के बीच पहुंचने पर आयोजकों के साथ ही पुलिस बल की परेशानी बढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कई लोगों को चोटें लगीं हैं।
40 से ज्यादा लोग चोटिल, कई को रौंदता हुआ भागा
सांड़ को जब पहले भीड़ ने देखकर बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह आक्रामक हो गया। जिस पर उसने दौड़ना शुरू कर दिया। दौड़ते हुए सांड़ के उत्पात से महिलाएं और बच्चे अधिक प्रभावित हुए। भगदड़ में करीब 40 लोगों के चोटिल कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। सांड़ ने कई लोगों को तो सिर पर उठाकर पटक दिया।
ट्रेजरी के पास खुले मैदान में कार्यक्रम का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक लावारिस पशु मंचन स्थल पर भीड़ में घुस गया। उसने कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पशु को तुरंत प्रयास करते हुए बाहर निकाल दिया गया। -नरेंद्र पाराशर, रामलीला आयोजक समिति का सदस्य।