{"_id":"5a9fcf7d4f1c1b641f8b9266","slug":"women-s-day-102-years-old-indian-athlete-mann-kaur-inspirational-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र 102, रीढ़ की हड्डी टेढ़ी, फिर भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जज्बे को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 102, रीढ़ की हड्डी टेढ़ी, फिर भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जज्बे को सलाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
एथलीट मान कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
102 साल की उम्र हो गई और रीढ़ की हड्डी भी टेढ़ी है, पर हिम्मत नहीं छोड़ी। ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया कि उसेन बोल्ट की सांसें भी थम गई होंगी एक बार तो।
एथलीट मान कौर
जिस उम्र में लोग बीमार होकर चारपाई पकड़ लेते हैं, उस उम्र में 102 साल की मान कौर बिल्कुल तंदरुस्त और फिट हैं। एथलेटिक्स में हिस्सा लेते हुए देश-विदेश में मेडल जीतने में जुटी हुई हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली मान कौर के हौंसले और जज्बे के आगे अच्छे-अच्छे पस्त हो जाते हैं। आंखों पर चढ़े मोटे चश्मे के बावजूद भी मान कौर अपने लक्ष्य को पाने में कभी चूकती नही।
एथलीट मान कौर
इन पर अपने को फिट रखने का जनून इस तरह से सवार है कि वह एक चैंपिनयशिप जीतने के बाद अगली चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाती है। मान कौर पर हिस्ट्री चैनल ने एक डॉक्यूमेंटरी तैयार करके उसे विश्व भर में प्रसारित भी किया है। मान कौर रोजाना सुबह पार्क में 400 मीटर की दौड़ लगाती है। अपने को फिट रखने के लिए योगा करती हैं। 30 सालों से बाहर की चीजों को छुआ तक नहीं है। तली हुई कोई भी चीज नहीं खाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलीट मान कौर
विदेश की धरती पर अपनी प्रतिभा, लगन और दिलेरी से विदेशियों को धूल चटाने वाली 102 वर्षीय एथलीट मान कौर तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अप्रैल 2017 में ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में आयोजित वर्ल्ड मास्टर गेम्स में 100 मीटर में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने इस रेस में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे दुनिया को संदेश दिया है कि उम्र तो महज एक नम्बर है। हौसलों की उड़ान के आगे उम्र की दीवार भी छोटी पड़ जाती है।
विज्ञापन
एथलीट मान कौर
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली मान कौर को 'मिरेकल ऑफ चंडीगढ़' नाम दिया गया है। मान कौर ने एक मिनट 14 सेकेंड में ना सिर्फ दौड़ पूरी की, बल्कि स्वर्ण पदक भी जीता। उनके इस कारनामे को देखकर सभी हैरान है। उन्होंने उसैन बोल्ट के 2009 में बनाए गए 100 मीटर के विश्व रिकार्ड से 64.42 सेकेंड का अधिक समय लिया, वरना उसेन बोल्ट भी पीछे रह जाते। न्यूजीलैंड में जीता गया गोल्ड मेडल मान कौर के करियर का 17वां गोल्ड मेडल था।