{"_id":"597b08d14f1c1bbb538b4618","slug":"woman-hair-cut-in-all-over-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के बाद अब इस राज्य में सोती महिलाओं के बाल काटे गए, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के बाद अब इस राज्य में सोती महिलाओं के बाल काटे गए, लोगों में दहशत
Sat, 29 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी(हरियाणा)
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
woman hair cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान में रात में सोती महिलाओं को बाल काटने की समस्या सुलझी नहीं थी कि अब एक और जगह ऐसा होने लगा है, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
2 of 5
woman hair cut
राजस्थान, नारनौल, महेंद्रगढ़ जिलों में अफवाहों के दौर के बाद महिलाओं की चोटी कटने की दहशत झज्जर जिले में भी आ पहुंची। महिलाओं की चोटी काटने का यह मामला वीरवार को बेरी के गांव माजरा दूबलधन में सामने आया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। लक्ष्मी देवी पत्नी दिलबाग की दोपहर में सोते हुए अज्ञात महिला द्वारा चोटी काट ली गई। सवेरे महिला को अपनी चारपाई के पास यह बाल कटे हुए मिले।
3 of 5
woman hair cut
देखते ही देखते यह घटना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों का हजूम उक्त महिला के घर जा पहुंचा। हालांकि कई ग्रामीण इसे अब भी केवल मात्र अफवाह बता रहे हैं। लेकिन गांव में कई घर ऐसे भी हैं जिनमें इस घटना के बाद दहशत का माहौल व्याप्त है। हालांकि इसी गांव में अन्य दो महिलाओं की भी ठीक इसी तरह से बाल काटे जाने की अफवाह है, लेकिन मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई सामने आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
woman hair cut
फतेहाबाद के गांव किरढान में भी एक मां और बेटी की आधी रात को चोटी कट जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। इसके बाद से अब गांव की महिलाओं व पुरुषों ने पहरा देना शुरू कर दिया है। बिमला देवी व उसकी बेटी ममता रानी का आरोप है कि रात में किसी ने उसकी व उसकी बेटी की चोटी काट दी। जब यह घटना हुई तो दोनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
woman hair cut
मामले की शिकायत पुलिस को दी गई और सामूहिक रुप से निर्णय लिया गया कि महिलाएं व पुरुष ठीकरी पहरा देंगे। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। गांवों में लगातार पीसीआर द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।