देखिए, ऐसी अदभुत जगह, जहां छिपा है हमेशा जवां रहने का राज
हरियाणा में एक जगह है, जहां हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने का राज छिपा है। सोच में पड़ गए न यह जानकर। पढ़िए पूरी कहानी।
देखिए, ऐसी अदभुत जगह, जहां छिपा है हमेशा जवां रहने का राज
हम बात कर रहे हैं अरावली पर्वत श्रृंखला के पास मौजूद धोसी पहाड़ी की। इस पहाड़ी से कई आयुर्वेद के रहस्य जुड़े हुए हैं। क्या आप जानते हैं कि हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने के लिए कौन औषधी है। इस औषधि का नाम कायाकल्प है। यह एक ऐसी औषधि है, जिससे त्वचा तो अच्छी होती ही है और स्वास्थ्य भी दिनोंदिन बेहतर होता जाता है।
देखिए, ऐसी अदभुत जगह, जहां छिपा है हमेशा जवां रहने का राज
धोसी पहाड़ी भारत में स्थित है, यह दक्षिण हरियाणा एवं उत्तरी राजस्थान की सीमाओं पर स्थित है। पहाड़ी का हरियाणा वाला भाग महेंद्रगढ़ जिले में स्थित है एवं सिंघाणा मार्ग पर नारनौल से 5 किमी दूरी पर है और राजस्थान वाला भाग झुन्झुनू में स्थित है।
देखिए, ऐसी अदभुत जगह, जहां छिपा है हमेशा जवां रहने का राज
धोसी पहाड़ी के बारे में लोगों का कहना है कि यह एक चमत्कारी पहाड़ी है। इसके रहस्य को न तो कोई जान पाया है और न ही जान पाएगा। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि जिसने भी आज तक ऐसा करने की कोशिश की, वह सफल नहीं हो पाया।
देखिए, ऐसी अदभुत जगह, जहां छिपा है हमेशा जवां रहने का राज
वैसे तो आयुर्वेद की सबसे महान खोज च्यवनप्राश को माना जाता है, पर शायद ही कोई यह जानता होगा कि च्यवनप्राश जैसी आयुर्वेदिक दवा धोसी पहाड़ी की देन है।