रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को जेल होने के बाद गुरुवार को पहली बार उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू मीडिया के सामने आईं और उन्होंने अपने पति को पूरी तरह बेकसूर बताया। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने गुरनाम सिंह को हाथ तक नहीं लगाया था। इसलिए उन्हें उम्मीद है और वाहेगुरु पर भी पूरा भरोसा है कि उनके पति को इंसाफ जरूर मिलेगा।इंसाफ के लिए वह लड़ेंगे लेकिन जब तक वह नहीं हैं, उनका काम वह खुद संभालेंगी। नवजोत कौर सिद्धू संगरूर में अपने एक करीबी के घर पहुंचीं थीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जेल में बंद होने के बाद से अब तक उनकी नवजोत सिद्धू से कोई बात नहीं हुई है लेकिन उनकी सिद्धू के डॉक्टरों से जरूर बात हुई है, क्योंकि उन्हें बीमारी ही ऐसी है, जिसमें पहली बार पैर से खून का क्लाट फेफड़ों तक पहुंच गया था। उस समय उन्हें पैरालिसिस होने तक का खतरा बन गया था।
सिद्धू को सजा: पत्नी की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्यों कही इंसाफ व लड़ाई की बात, बीमारी का भी खुलासा किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 May 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन