पहले हवलदार की बेटी ने खुद को गोली मारी, फिर पत्नी ने
हवलदार की पत्नी और बेटी ने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। तस्वीरों में देखिए पूरी बात।
पहले हवलदार की बेटी ने खुद को गोली मारी, फिर पत्नी ने
रेलवे पुलिस के एक हवलदार की पत्नी और बेटी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामला पंजाब के फरीदकोट के जैतो का है। यहां चैना रोड पर स्थित हरदियाल नगर में शुक्रवार को रेलवे पुलिस के एक हवलदार की पत्नी व बेटी ने उसके लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
पहले हवलदार की बेटी ने खुद को गोली मारी, फिर पत्नी ने
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई जसविंदर कौर ( 42) व उसकी बेटी सिमरजीत कौर (19) को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और यहां से दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया है।
पहले हवलदार की बेटी ने खुद को गोली मारी, फिर पत्नी ने
बताया जा रहा है कि बीएसई नर्सिंग की छात्रा सिमरजीत कौर ने किसी विवाद के चलते पहले खुद को गोली मारी और कुछ समय के उपरांत ही उसकी मां जसविंदर कौर ने भी गोली मारकर अपनी जान देने का प्रयास किया।
पहले हवलदार की बेटी ने खुद को गोली मारी, फिर पत्नी ने
घटना के समय हवलदार हरजीत सिंह घर में मौजूद नहीं था और उसका छोटा बेटा भी स्कूल गया था। सुबह करीब पौने 11 बजे दोनों मां बेटी ही घर में मौजूद थीं। इस दौरान घर में पहली गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ला निवासी तुरंत हरजीत सिंह के घर पहुंचे।