फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab News: कौन हैं मनप्रीत बादल? जिन्होंने थामा भाजपा का दामन, भगवंत मान को राजनीति में लाने वाले यही

Wed, 18 Jan 2023 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Jan 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Who is Manpreet Badal who joined BJP today
Punjab News:

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा। इसके बाद से पंजाब में सियासत तेज होने लगी है। भारत जोड़ो यात्रा के बीच मनप्रीत सिंह कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को राजनीति में लाने का श्रेय मनप्रीत बादल को ही जाता है। मनप्रीत ने ही 2011 में अपनी पार्टी 'पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब' (पीपीपी) में भगवंत मान को शामिल कर 2012 विधानसभा चुनाव में लहरा सीट से प्रत्याशी बनाया था। भगवंत मान पीपीपी के चुनाव चिह्न पतंग के साथ चुनाव मैदान में उतरे लेकिन उनकी पतंग उड़ान नहीं भर सकी। इसके बाद मनप्रीत ने जब पीपीपी का कांग्रेस में विलय करने का एलान किया तो भगवंत मान ने न सिर्फ पीपीपी बल्कि मनप्रीत बादल से भी नाता तोड़ लिया और अब आम आदमी पार्टी का हिस्सा और पंजाब के सीएम हैं।

Who is Manpreet Badal who joined BJP today
मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : Self

अब विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर
अब भगवंत मान के मुख्यमंत्री रहते मनप्रीत बादल पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर हैं। उन पर गेहूं व धान की ढुलाई में फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी खजाने की लूट का आरोप है। हालांकि, मनप्रीत पर यह आरोप बठिंडा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने लगाया है लेकिन कभी उनके बहुत खास रहे भगवंत मान के शासन में मनप्रीत को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Who is Manpreet Badal who joined BJP today
भाजपा में शामिल मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : ANI

कांग्रेस में हाशिये पर थे मनप्रीत 
मनप्रीत सिंह बादल पिछले नवंबर से ही कांग्रेस में हाशिए पर चल रहे थे। बुधवार को उनके पार्टी से इस्तीफे को कांग्रेस ने अच्छा छुटकारा करार दिया। हालांकि, मनप्रीत ने ऐसे समय में कांग्रेस को झटका दिया, जब पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और जिस यात्रा को पंजाब में कांग्रेस की एकजुटता के लिए संजीवनी माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा उसी समय शुरू हो गई थी, जब कैप्टन और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थामा था। मनप्रीत कांग्रेस सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री बने रहे लेकिन माना जा रहा है कि उनके कांग्रेस छोड़ने का एक अन्य कारण यह भी रहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से उनके संबंध अच्छे नहीं थे। राजा वड़िंग के प्रधान बनने के बाद से ही मनप्रीत ने प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Manpreet Badal who joined BJP today
मनप्रीत सिंह बादल।

सुखबीर बादल के चचेरे भाई हैं मनप्रीत
गिद्दड़बाहा सीट से चार बार विधायक रहे मनप्रीत बादल पुराने अकाली नेता हैं और बादल परिवार का हिस्सा हैं। मनप्रीत के पिता गुरदास सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सगे भाई हैं। मनप्रीत 1995 में पहली बार अकाली दल के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह अकाली दल के ही टिकट पर 1997, 2002 और 2007 में भी गिद्दड़बाहा सीट से ही विधायक बने। 

विज्ञापन
Who is Manpreet Badal who joined BJP today
मनप्रीत सिंह बादल।

अकाली दल व भाजपा गठबंधन की सरकार में 2007 में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था। 2010 में अकाली दल के नेतृत्व को लेकर बादल परिवार में मनमुटाव के बीच मनप्रीत के अपने चचेरे भाई सुखबीर बादल से मतभेद हुए और उन्होंने अकाली दल छोड़कर अपनी अलग पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) का गठन किया। 2012 के विधानसभा चुनाव में मनप्रीत ने अपनी पार्टी का सीपीआई, सीपीएम और शिअद (लोंगोवाल) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा लेकिन मनप्रीत समेत पीपीपी का कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed