आज अपने जमाने में हैंडसम हंक रहे एक्टर विनोद खन्ना का जन्मदिन है। इस मौके पर हम बता रहे हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे-ऐसे राज, जिन पर यकीं करना मुश्किल है।
2 of 13
विनोद खन्ना
- फोटो : SELF
6 अक्तूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना की मौत 27 अप्रैल 2017 को हुई और इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था। इससे ज्यादा होश उड़ाने वाली थी, उनकी मरने से पहले वायरल हुई एक तस्वीर। विनोद खन्ना के निधन ने उनके साथ काम कर चुके सहयोगी अदाकारों और उनके चाहने वालों को गम में डुबो दिया था। विनोद खन्ना के साथ काम कर चुके फिल्मकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे एक दौर का अंत कहा।
अदाकार रजा मुराद बताते हैं कि विनोद खन्ना बेहतरीन स्पिन बाउलर भी थे। रजा मुराद के अनुसार विनोद खन्ना जी की यह खूबी बहुत कम लोग ही जानते थे। विनोद खन्ना जी के साथ 'इंसानियत के देवता, 'एक और एक ग्यारह, 'बांबे 405 मील समेत अनेकों फिल्में कर चुके अदाकार रजा मुराद बताते हैं कि एक बार वह लोग फिल्म सिटी में शूटिंग से फुर्सत पाकर क्रिकेट खेल रहे थे तो उन्हें विनोद खन्ना जी की यह खूबी पता चली।
रजा मुराद ने बताया कि विनोद खन्ना जी ने उस समय उन्हें कहा था कि वह तुम्हें अभी बोल्ड कर देंगे। उन्होंने विनोद खन्ना जी को कहा कि आप इतनी स्पिन बोले डाल रहे हो तो मुझे कैसे आऊट करोगे। मगर उन्होंने एक ओवर में तीन बार आऊट कर दिया। विनोद जी जब बॉलिंग करते थे तो उनकी स्पिन बाउलिंग बैटिंग करने वाले को चकमा दे जाती थी। उनकी इस खूबी व क्वालिटी के बारे में उनके करीबी मित्र ही जानते होंगे।
विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'इंसाफ में अभिनय कर चुके अदाकार दिलिप ताहिल कहते हैं कि उनके साथ बिताए पल आज उन्हें याद आ रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर तो उनकी एंट्री हर फिल्म में धमाकेदार होती ही थी, मगर असल जीवन में भी उनके जैसा हैंडसम हंक व गुड लुकिंग अदाकार कोई न होगा। असल जिंदगी में भी उनकी एंट्री फिल्म स्क्रीन की एंट्री से कम नहीं होती थी।