फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी संग योग करने की हसरत रह गई अधूरी, लोगों का हंगामा

Tue, 21 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
unfulfilled desire to yoga with PM modi in 2nd international yoga day, rampage
प्रधानमंत्री मोदी संग योग करने की अधूरी हसरत से निराश लोगों का हंगामा। - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने की हसरत रह गई अधूरी। निराश लोगों ने खूब किया हंगामा। दरअसल, कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने की उम्मीद लिए अंबाला से पहुंचे कुछ लोगों के हाथ निराशा लगी। वहीं जब मोदी का काफिला सड़क पर निकला तब भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
unfulfilled desire to yoga with PM modi in 2nd international yoga day, rampage
प्रधानमंत्री मोदी संग योग करने की अधूरी हसरत से निराश लोगों का हंगामा। - फोटो : amar ujala

कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर पहुंचे कई लोगों को आई कार्ड न होने की वजह से कैपिटल कॉम्प्लेक्स में एंट्री नहीं मिली। एंट्री न मिलने से नाराज लोग विधान सभा चौक पर नारेबाजी करने लगे। वह सड़क पर ही योग करने की जिद करने लगे। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन लोगों को हिरासत में ले लिया।

unfulfilled desire to yoga with PM modi in 2nd international yoga day, rampage
प्रधानमंत्री मोदी संग योग करने की अधूरी हसरत से निराश लोगों का हंगामा। - फोटो : amar ujala

जानकारी के मुताबिक करीब 30 लोग अंबाला से आए थे और उन्हें कैपिटल कॉम्प्लेक्स में अंदर नहीं जाने दिया गया। लोगों का कहना था कि वह पिछले कई दिनों से योग की प्रैक्टिस कर रहे है। रजिस्ट्रेशन भी कराया है और लिस्ट में नाम भी था, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। जिस पर लोग नाराज हो कर सड़क पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को हिरासत में ले लिया और वहां से ले गए। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
unfulfilled desire to yoga with PM modi in 2nd international yoga day, rampage
प्रधानमंत्री मोदी संग योग करने की अधूरी हसरत से निराश लोगों का हंगामा। - फोटो : amar ujala

सुबह के वक्त सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, उसके बाद भी जब मोदी का काफिला सड़क से गुजरा तो लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। ट्रिब्यून चौक, हल्लोमाजरा, एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर लोगों को करीब 20 मिनट तक रोका गया। जिससे वहां जाम लग गया। सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी टिब्यून चौक पर हुई। यहां ट्रैफिक चारों तरफ से बंद था, जिस वजह से हर तरफ आधा किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
unfulfilled desire to yoga with PM modi in 2nd international yoga day, rampage
प्रधानमंत्री मोदी संग योग करने की अधूरी हसरत से निराश लोगों का हंगामा। - फोटो : amar ujala

मोदी को एयरपोर्ट छोड़कर जब वीवीआईपी वापस लौटे तो उस समय भी एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालांकि पिछली बार मोदी की विजिट के समय जो सड़कों पर जाम देखा गया था, उस तरह की स्थिति इस बार देखने को नहीं मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed