{"_id":"595b6ce24f1c1b40218b4af4","slug":"uber-bike-taxi-service-ubermoto-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब अपनी बाइक से पैसे कमाएं, उसे टैक्सी जैसे चलाएं, ये शर्तें पूरी करनी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपनी बाइक से पैसे कमाएं, उसे टैक्सी जैसे चलाएं, ये शर्तें पूरी करनी होंगी
Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
बाइक से पैसे कमाएं, उसे टैक्सी जैसे चलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अब अपनी बाइक को टैक्सी की तरह चलाएं और पैसा कमाएं। इसके लिए मौका भी मिला रहा है, बस ये शर्तें पूरी करनी होंगी तो जल्दी से मौका लपकिए।
2 of 8
चंडीगढ़ में उबर कंपनी ने बाइक टैक्सी सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया है। अब शहर में किराए पर लोगों को बाइक राइड के लिए मिलेगी। कंपनी ने उबरमोटो के नाम से यह सर्विस शुरू की है। चंडीगढ़ और मोहाली में लोगों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बाइक टैक्सी सर्विस मिलेगी। कंपनी ने चंडीगढ़ में लोगों को प्रमोशनल मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए हैं।
3 of 8
बाइक से पैसे कमाएं, उसे टैक्सी जैसे चलाएं
पंजाब, गोवा, गुरुग्राम के बाद यूटी प्रशासन ने इस पॉलिसी को लागू करने का फैसला किया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने रेंट मोटरसाइकिल स्कीम 1997 के तहत बाइक टैक्सी सर्विस पॉलिसी तैयार कर ली है। उबर और ओला कंपनी ने एसटीए को बाइक टैक्सी सर्विस के लिए प्रपोजल तैयार कर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बाइक राइड
एसटीए के अतिरिक्त सचिव राजीव तिवारी ने बताया कि पॉलिसी तैयार कर ली गई है। ओला कंपनी के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। पॉलिसी अप्रवूल व नोटिफिकेशन के लिए फाइल गवर्नर को भेजी जाएगी। बिना लाइसेंस के कोई भी व्यक्ति बाइक टैक्सी सर्विस के तहत रेंट पर बाइक नहीं दे सकता। ऐसा करने पर सर्विस प्रोवाइडर पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
बाइक राइड
एसटीए द्वारा बनाई गई बाइक टैक्सी सर्विस पॉलिसी के तहत सर्विस प्रोवाइडर को पांच साल के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। हर पांच साल बाद सर्विस प्रोवाइडर को लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आवेदन करना होगा। 20 रुपये देकर मोबाइल एप के जरिए कोई भी बाइक टैक्सी सर्विस बुक करा सकता है। उसके प्रति किलोमीटर के हिसाब से कस्टमर से चार्ज किया जाएगा। उबर की शहर में 25 बाइक टैक्सी उपलब्ध हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।