{"_id":"5926912b4f1c1bec5b8b456d","slug":"tourist-places-of-himachal-pradesh-uttrakhand-and-jammu-kashmir-to-visit-in-summer-vacations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियां शुरू, चलो इन जगहों पर खूबसूरत वादियों की सैर करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियां शुरू, चलो इन जगहों पर खूबसूरत वादियों की सैर करते हैं
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
छुट्टी सर्वे
- फोटो : SELF
गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। परिवार संग घूमने का प्लान बनाया है तो चलो इन सभी जगहों पर खूबसूरत वादियों की सैर करके आते हैं देखिए।
पर्यटक
वैसे तो गर्मियों में लोग पहाड़ी क्षेत्रों में जाना पसंद करते हैं। ट्राइसिटी के लोगों के लिए नार्थ इंडिया में ऐसे कई विकल्प हैं, जहां वे छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। इसके अलावा कई और पर्यटक स्थल हैं। आइए जानें महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में कई जगहें ऐसी हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं है।
snowfall shimla
शिमला: रात में रोशनी से नहाया रिज मैदान देखने लायक होता है। इसके अलावा कुफरी, नालदेहड़ा, मॉल रोड, नारकंडा और जाखू मंदिर भी दर्शनीय स्थल है।
मनाली: मनाली एडवेंसर्च स्पोर्ट्स और रोहतांग पास के लिए चर्चित है। यहां आप सोलंग वैली और रोहतांग पास पर स्नो प्वाइंट तक जा सकते हैं। यहां एडवेंचर्स स्पोर्ट्स जैसे पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग, स्केटिंग और जोरबिंग होती हैं। मनाली के आसपास हिडिंबा मंदिर और वशिष्ठ कुंज भी है।

धर्मशाला
- फोटो : फाइल फोटो
कसोल :- पार्वती वैली में पार्वती नदी किनारे बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है कसोल। यहां विदेशी टूरिस्ट सबसे अधिक आते हैं। राफ्टिंग, ट्रैकिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां से 2 किमी दूर प्रसिद्घ गुरुद्वारा मनीकरण साहिब है। उससे आगे खीरगंगा के लिए ट्रैकिंग पर भी जा सकते हैं।
धर्मशाला और मैक्लोडगंज -: शांति और सकून के साथ अगर आप वेकेशन का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप धर्मशाला और मैक्लोडगंज जा सकते हैं। यहां बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा के दो प्रसिद्ध मंदिर हैं। कई मॉनेस्ट्री भी हैं। वहीं आसपास घूमने के लिए पालमपुर, कांगड़ा और डल लेक हैं।

- फोटो : amar ujala
मसूरी: ‘पहाड़ों की रानी’ के नाम से चर्चित मसूरी हॉट डेस्टिनेशन में से एक है। खूबसूरत वादियों के अलावा यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। आसपास घूमने के लिए धनोल्टी, बुरासखंडा, जॉर्ज एवरेस्ट और कैम्पटी फॉल हैं। कैम्पटी फॉल में प्राकृतिक झरना है। धनोल्टी से कुछ दूरी पर एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन काना ताल है। यहां कैंपिंग के अलावा एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।