फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT-JEE परीक्षा पास करना चाहते हैं तो टॉपर्स का ये फार्मूला अपनाएं, आप बन जाएंगे इंजीनियर

Wed, 07 Oct 2020 10:33 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 07 Oct 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Toppers Formula to Crack IIT JEE Exam for Admission in Engineering Course
जेईई टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
जेईई एडवांस्ड के ट्राइसिटी टॉपर्स ने एक बात उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताई है, जो इंजीनियरिंग का सपना देखते हैं, लेकिन जेईई मेन्स तक पहुंचते ही वे रैंक को देखकर निराश होने लगते हैं।
Toppers Formula to Crack IIT JEE Exam for Admission in Engineering Course
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
तमाम विद्यार्थी जेईई मेन्स की परीक्षा में कम अंक आने के कारण आगे जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते। टॉपर्स की राय है कि यदि आईआईटी से इंजीनियरिंग का सपना है तो केवल फोकस जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पर करें। ऐसा किया तो निश्चित रूप से रैंक बेहतर आएगी।
Toppers Formula to Crack IIT JEE Exam for Admission in Engineering Course
सांकेतिक तस्वीर
ट्राइसिटी टॉपर रहे ध्वनित बेनीवाल को जेईई मेन्स में 175 रैंक मिली थी लेकिन जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया 10वीं रैंक पाई। इसी तरह द्वितीय टॉपर गुरप्रीत सिंह को जेईई मेन्स में 126 रैंक हासिल हुई थी लेकिन एडवांस्ड में पूरे देश में 23वां स्थान लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toppers Formula to Crack IIT JEE Exam for Admission in Engineering Course
सांकेतिक तस्वीर
तीसरे स्थान पर रहे हेमांक बजाज को 338 रैंक जेईई मेन्स में मिली थी लेकिन जेईई एडवांस्ड में 71 रैंक आई। यह ऐसे विद्यार्थियों के उदाहरण हैं, जो जेईई मेन्स की रैंक कम आने से प्रभावित होते हैं और जेईई एडवांस्ड में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते।
विज्ञापन
Toppers Formula to Crack IIT JEE Exam for Admission in Engineering Course
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तीनों टॉपर्स का कहना है कि उनका ध्यान केवल और केवल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पर था। सबसे कठिन इसी की परीक्षा होती है। जब इसकी तैयारी ठीक होगी तो जेईई मेन्स में कम रैंक भी हौसला नहीं गिरने देगी। वे जेईई मेन्स की कम रैंक से प्रभावित न होकर अगली परीक्षा की तैयारी में जुटे थे क्योंकि उनको पता था कि वह छलांग लंबी लगाएंगे और वैसा ही हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed