यमुना में नहाने उतरे थे 3 दोस्त...और डूब गए, तस्वीरें
पश्चिमी यमुना लिंक नहर में दिल्ली बार्डर के पास नहाने आए नरेला निवासी तीन छात्र पानी के तेज बहाव के चलते नहर में डूब गए। देखिए, पूरा घटनाक्रम।
यमुना में नहाने उतरे थे 3 दोस्त...और डूब गए, तस्वीरें
युवकों के डूबने की जानकारी पास से गुजर रहे लोगों को मिली तो उन्होंने बचाने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने से कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद युवकों ने घटना की सूचना बारोटा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
यमुना में नहाने उतरे थे 3 दोस्त...और डूब गए, तस्वीरें
पुलिस ने पानी के बहाव को कम कराने के साथ गोताखोरों की मदद ली। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तीनों युवकों के शव नाहरी गांव के पुल के पास मिले। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
यमुना में नहाने उतरे थे 3 दोस्त...और डूब गए, तस्वीरें
दिल्ली के नरेला में स्वतंत्र नगर में रहने वाले और 12वीं कक्षा के छात्र राहुल व रवींद्र और बीए का छात्र डेविड सोमवार शाम अपनी बाइक से नाहरा गांव के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाने आए थे। जैसे ही वे तीनों पानी में उतरे तो तेज बहाव के कारण डूब गए।
यमुना में नहाने उतरे थे 3 दोस्त...और डूब गए, तस्वीरें
डूबते समय चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे युवक उनकी तरफ भागे, लेकिन तेज बहाव के चलते तीनों युवक चंद मिनटों में ही आंखों से ओझल हो गए। बचाने वाले युवकों ने उनके पानी में ऊपर आने का कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन जब बाहर नहीं आए तो घटना की सूचना पुलिस को दी।