फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने बताया कौन है बड़ा फिनिशर और दिल्ली में क्यों मिली हार

Mon, 24 Oct 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
This player told who is the big finisher and team lost the match in delhi
टीम इंडिया - फोटो : getty

भारतीय टीम में कई मैच फिनिशर हैं, जो कई अहम मौकों पर देश को जीत दिला चुके हैं। यह कहना है भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा का। पीसीए में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में हुए वनडे में कुछ गलतियां हुईं, जिसके कारण एन मौके पर जीत हाथ से निकल गई।

This player told who is the big finisher and team lost the match in delhi
टीम इंडिया - फोटो : getty

उन्होंने कहा कि ‘मैं खुद गलत शॉट लगा बैठा और कैच आउट हो गया। लेकिन मैच की स्थिति ही ऐसी थी कि उस मौके पर बड़े शॉट लगाना जरूरी था। अगर शॉट सही लग जाते तो टीम को रनों की मदद हो जाती।’ 

This player told who is the big finisher and team lost the match in delhi
मोहाली में दिख सकती है धोनी की धुआंधार पारी

अमित मिश्रा ने कहा कि ‘ऐसा नहीं है कि टीम में मैच फिनिशर नहीं हैं। धोनी अगर निचले क्रम में आते तो मैच का रुख कुछ और होता। धोनी आजकल ऊपरी क्रम पर आ रहे हैं जिससे उनकेसाथ बल्लेबाजी करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ जाता है। रविवार को होने वाले मैच के बारे में मिश्रा ने कहा कि टीम पूरी रणनीति बनाकर ही मैच में उतरेगी। टीम के गेंदबाज युवा हैं जो हर परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
This player told who is the big finisher and team lost the match in delhi
टीम इंडिया - फोटो : getty

न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि ‘मिडल आर्डर अभी जम नहीं रहा, लेकिन जल्द की मिडल आर्डर अपनी पकड़ मजबूत बना लेगा।’ साउदी ने कहा कि ‘पिछले मैच के हीरो रहे कप्तान केन विलियम्सन शानदार फार्म में हैं। इनके साथ ही सलामी बल्लेबाज लाथम से भी बड़ी पारी की उम्मीद है। देखने मोहली की पिच बेहतर लग रही हैं और गेंदबाजी और बल्लेबाजों को मदद कर सकती है।’

विज्ञापन
This player told who is the big finisher and team lost the match in delhi
अनिल कुंबले - फोटो : getty

अनिल कुंबले से मिलती है प्ररेणा
अमित मिश्रा ने कहा, ‘टीम के कोच अनिल कुंबले सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वह खुद गेंदबाज होते हुए भी टीम में नेट्स पर बल्लेबाजाें को टिप्स देते हैं।’ मिश्रा ने कहा कि ‘अनिल भाई से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। वह हमेशा बताते हैं कि किस पिच पर आपको कैसे गेंदबाजी करनी है। ’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed