खली की शिष्या को एक सूट सलवार वाली ने रिंग में मात दे दी। खली ने इसका जवाब अपने ढंग से दिया। देखिए, सूट सलवार वाली की पूरी बैकग्राउंड।
2 of 9
पहलवान कविता के साथ द ग्रेट खली की स्टूडेंट बुलबुल की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
सूट सलवार वाली कोई और नहीं, ब्लकि खुद हरियाणा की वेटलिफ्टर है, जो दिलीप सिंह उर्फ ग्रेट खली की एकेडमी में रेसलिंग सीख रही है। चार साल का उनका एक बेटा भी है। मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली कविता देवी को खली ने अब हार्ड केडी नाम दिया है।
3 of 9
द ग्रेट खली की स्टूडेंट और पहलवान कविता की फाइट की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक द ग्रेट खली की एकेडमी में आए कवित को अभी सिर्फ तीन हफ्ते ही हुए हैं और उन्होंने इन तीन हफ्तों में कविता ने अपनी फाइट से खली को भी अपनी दीवाना बना लिया है, जबकि बुलबुल बीते एक साल से प्रैक्टिस कर रही हैं। कविता रिंग में इतनी फुर्तीली हैं कि एक शेरनी की तरह विपक्षी खिलाड़ी पर टूटती हैं। वह मिनटों में ही फाइट जीतकर बाहर आ जाती हैं।
4 of 9
द ग्रेट खली की स्टूडेंट और पहलवान कविता की फाइट की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
द गेट खली ने कहते हैं कि बुलबुल बीते एक साल से उनकी एकेडमी में उनसे ट्रेनिंग ले रही हैं और उनकी ट्रेनिंग काफी हार्ड है और वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के काफी दाव पेच सीखकर माहिर हो गई हैं। वहीं कविता को आए तीन हफ्ते ही हुए हैं और उसने बुलबुल को पछाड़ दिया।
5 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट
- फोटो : amar ujala
33 साल की कविता ने 20 साल की उम्र में भाई के कहने पर वेट लिफ्टिंग शुरू की थी। वह लगातार चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल गेम्स में चैंपियन, साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैंपियन रह चुकी हैं।