आखिरकार इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली इंटरनेशनल फ्लाइट रवाना हो गई। पहली फ्लाइट के पहले मुसाफिरों से मिलिए।
2 of 12
Chandigarh first International Flight
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीरवार को एयर इंडिया की शारजाह जाने वाली पहली इंटरनेशनल फ्लाइट रवाना हो गई। इस फ्लाइट में जाने को लेकर यात्रियों में उत्साह बना हुआ था। इसमें 186 यात्रियों ने सफर किया है।
3 of 12
Chandigarh first International Flight
- फोटो : अमर उजाला
शारजाह के लिए जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट का उद्घाटन केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू ने किया। इस दौरान उनका स्वागत पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किया। इस दौरान एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी कु मार लोहानी उपस्थित रहे।
4 of 12
Chandigarh first International Flight
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, डेराबस्सी विधायक एनके शर्मा सहित उनके समर्थक भी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। एयरपोर्ट से शारजाह का सफर करने वाले यात्रियों में खुशी का महौल बना रहा।
5 of 12
Chandigarh first International Flight
- फोटो : अमर उजाला
पहली इंटरनेशनल फ्लाइट से आने और जाने वाले यात्रियों में खुशी साफ तौर पर जाने वाले यात्रियो से ज्यादा आने वाले यात्रियों में खुशी दिखी। शाम को 5.15 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट जैसे ही यहां पर लैंड हुई। इसके बाद यह फ्लाइट शाम को 6.15 बजे रवाना हुई।