फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकाली नेता की बस ने 10 साल की बच्ची को कुचला, तस्वीरें

Sat, 19 Dec 2015 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 19 Dec 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने 10 साल की बच्ची को कुचला, तस्वीरें

ten year minor girl died at akali leader bus accident
अकाली नेता की न्यू दीप ट्रांसपोर्ट बस ने एक दस साल की बच्ची को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव के साथ धरना दिया। देखिए, पूरा मामला।

अकाली नेता की बस ने 10 साल की बच्ची को कुचला, तस्वीरें

ten year minor girl died at akali leader bus accident
हादसा, पंजाब के फिरोजपुर जिले में गांव मोजमगढ़ और तलवंडी नेपालां के बीच से गुजरते नेशनल हाईवे-54 पर घटी। गांव दयालपुर के पचास लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर नकोदर में बाबा की दरगाह पर माथा टेकने जा रहे थे। इसी बीच वहां सड़क किनारे अपनी ट्रैक्टर-ट्राली रोककर आराम करने लगे।

अकाली नेता की बस ने 10 साल की बच्ची को कुचला, तस्वीरें

ten year minor girl died at akali leader bus accident
बठिंडा से अमृतसर की तरफ तेज रफ्तार में आ रही न्यू दीप ट्रांसपोर्ट की बस बेकाबू हो गई और इनकी ट्राली की तरफ आने लगी। बस ने वहां खड़ी दस साल की बच्ची गुरप्रीत कौर पुत्री पलविंदर सिंह वासी गांव दयालपुर जिला तरनतारन को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने 10 साल की बच्ची को कुचला, तस्वीरें

ten year minor girl died at akali leader bus accident
पलविंदर सिंह ने बताया कि बस ने गुरप्रीत कौर को बुर तरह कुचला। बस चालक प्रदीप सिंह पुत्र नाजर सिंह वासी गांव भगवान गढ़ थाना संगत मंडी जिला बठिंडा घटनास्थल से बस लेकर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एक किलोमीटर दूर पीछा कर बस को काबू किया।
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने 10 साल की बच्ची को कुचला, तस्वीरें

ten year minor girl died at akali leader bus accident
ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार लोगों ने कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह के साथ सड़क पर बच्ची की लाश रखकर धरना दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। एसपी (डी) अमरजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि चालक जल्द पकड़ा जाएगा। उसके बाद लोग धरने से उठे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed