फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी

Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
Look, India vs Australia Match Audience's Passion
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 27 मार्च को होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं।

देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी

Look, India vs Australia Match Audience's Passion
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप टी-20 के तहत खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए वीरवार को टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। टिकट बिक्री के पहले ही दिन लाइन में खड़े लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कांबो टिकट की अनिवार्यता से और भी मुश्किलें बढ़ी।

देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी

Look, India vs Australia Match Audience's Passion
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
टिकटों की मारामारी के बीच आलम यह रहा कि स्टेडियम के गेट नंबर चार और 14 पर टिकटार्थियों को धक्के लगे। हालांकि हल्की बूंदाबांदी के बीच टिकट  खरीदने को लेकर उत्साह कम नहीं था। टिकटार्थियों में 300 रुपये की स्टूडेंट ब्लाक और सात सौ रुपये मूल्य की चेयर ब्लाक की टिकट खरीदने की होड़ मची रही। इस दौरान टिकट काउंटर के बाहर लाइन में भी धक्का मुक्की होती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी

Look, India vs Australia Match Audience's Passion
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
हालांकि चंडीगढ़ में वीरवार को हल्की बारिश हो रही थी, ऐसे में भी दर्शक लाइनों में लगे रहे। इनमें अधिकतर को भारत आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच को लेकर क्रेज है। अपने दोस्त के साथ पहुंचे अमित ने बताया कि वह इस मैच को लेकर काफी उत्साहित है। कई और लोगों ने बताया कि काउंटर पर सही सिस्टम नहीं है। इसके चलते काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा।
विज्ञापन

देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी

Look, India vs Australia Match Audience's Passion
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
पीयू के स्टूडेंट रपिंदर ने बताया कि वह सुबह  छह बजे ही पीसीए पहुंचकर लाइन में लग गए थे । उनका कहना था कि टिकट लेने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं कई क्रिकेट  प्रेमी ऐसे भी थे जिन्हें कई घटें लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटाना पड़ा। एक व्यक्ति को काउंटर पर एक बार में एक टिकट दिया जा रहा था।  जिन्हें टिकट मिला उनके चेहरे खिल गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed