{"_id":"29056aeb9e01c04930bab1c0566de762","slug":"suicide-by-mother-daughter-due-to-dowry-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौटी नवविवाहिता ...और मां के साथ चुनी 'मौत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से लौटी नवविवाहिता ...और मां के साथ चुनी 'मौत'
Tue, 09 Jun 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
ससुराल से लौटी नवविवाहिता ...और मां के साथ चुनी 'मौत'
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवती की 3 माह पहले ही शादी हुई थी। शादीशुदा जिंदगी में दहेज की मांग को लेकर उसे इतने दुख मिले कि मां के साथ जहर निगल लिया। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
ससुराल से लौटी नवविवाहिता ...और मां के साथ चुनी 'मौत'
2 of 5
मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना लोहारू थाना अंतर्गत पोटिया गांव की है। 40 वर्षीय महिला कमलेश और उसकी करीब 21 वर्षीय विवाहित बेटी सुनीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके जीवन लीला समाप्त कर ली। आरोप है कि शादी में कार और अन्य उपहार देने के बावजूद ससुराली पांच लाख के लिए दबाव बना रहे थे। ससुराल वाले विवाहिता को 15 दिन पहले यह कहकर मायके में छोड़ गए थे कि पांच लाख का प्रबंध हो जाएगा, तब उसे ले जाएंगे।
ससुराल से लौटी नवविवाहिता ...और मां के साथ चुनी 'मौत'
3 of 5
पुलिस को दिए ब्यान में गांव पोटिया निवासी सुनील पुत्र दलबीर ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी 2015 को बहन सुनीता की शादी बेरला निवासी महेश के साथ हुई थी। शादी में हमने कार सहित सामर्थ्य अनुसार पर्याप्त सामान दिया था। सुनीता का पति कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था और हम दो लाख रुपये उसे दे भी चुके थे। इसके बाद भी बाकी पैसे के लिए उन पर दवाब बनाया जा रहा था जिससे तंग होकर उसकी मां व बहन ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से लौटी नवविवाहिता ...और मां के साथ चुनी 'मौत'
4 of 5
पोटिया गांव के निवासी दलबीर की पुत्री सुनीता की शादी करीब साढ़े तीन माह पूर्व बेरला गांव के महेश के साथ हुई थी। सुनीता के भाई सुनील के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व ही सुनीता को उसका पति यह कह कर पीहर छोड़ गया था कि पांच लाख रुपये नकद देने पर ही उसे ससुराल ले जाया जाएगा। अभी आठ-दस रोज पूर्व ही उन्होंने अपने जीजा महेश को दो लाख रुपये दे दिए थे तथा तीन लाख और देने के लिए व्यवस्था में लगे हुए थे। परंतु लाख कोशिश के बाद भी उनका परिवार तीन लाख रुपये की व्यवस्था नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
ससुराल से लौटी नवविवाहिता ...और मां के साथ चुनी 'मौत'
5 of 5
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अमीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुनील के बयान पर मृतका सुनीता के बेरला निवासी पति महेश, सास संतरो, देवर दीपक व दादा ससुर रामभूल के खिलाफ धारा 498 ए, 306 व 34 आईपीसी के तहत थाना लोहारू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को सीएचसी लोहारू में शव गृह में रखवाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।