फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 जोड़ी जूतों से खड़ा कर दिया 400 करोड़ का मेगा एंपायर

Sun, 05 Jul 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 05 Jul 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन

4 जोड़ी जूतों से खड़ा कर दिया 400 करोड़ का मेगा एंपायर

success story of liberty shoe company

किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि चार जोड़ी जूतों

से शुरू किया गया बिजनेस, 400 करोड़ का एम्पायर बन जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ। पढ़िए, दो भाइयों की सक्सेस स्टोरी।

4 जोड़ी जूतों से खड़ा कर दिया 400 करोड़ का मेगा एंपायर

success story of liberty shoe company

हम बात कर रहे हैं, सभी के चहेते फुटवियर ब्रांड लिबर्टी की, जो आज करोड़ों का साम्राज्य है। इस साम्राज्य को 1944 में पीडी गुप्ता और डीपी गुप्ता ने चार जोड़ी जूतों से शुरू किया था। दोनों भाइयों की हरियाणा के करनाल में कमेटी चौक पर पाल बूट हाउस नाम से दुकान थी। क्यों‌कि उस समय हाथ से जूते बनाए जाते थे, इसलिए सारा दिन में मोची चार जोड़ी जूते बना पाते थे और उन्हीं को बेचकर दोनों भाई परिवार का खर्च चलाते थे।

4 जोड़ी जूतों से खड़ा कर दिया 400 करोड़ का मेगा एंपायर

success story of liberty shoe company

दोनों भाई करीब 10 साल तक ऐसे ही काम करते रहे। एक दिन भानजे राजकुमार बंसल ने साथ में काम करने और काम को आगे बढ़ाने की सलाह दी। दोनों भाइयों ने मौके का फायदा उठाते हुए फैसला लिया और पाल बूट हाउस एक कंपनी बन गया। कंपनी का नाम रखा गया लिबर्टी फुटवियर। यह बदलाव 1954 में हुआ। कुछ मशीनें खरीदी गई। आज कंपनी में 70 हजार से अधिक जूते प्रतिदिन बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 जोड़ी जूतों से खड़ा कर दिया 400 करोड़ का मेगा एंपायर

success story of liberty shoe company

इसके साथ ही कंपनी का कारोबार आज अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और खाड़ी देशों में फैला हुआ है। शुरूआत 1964 में हंगरी से मिले ऑर्डर के साथ हुई। इसके बाद विस्तार होता चला गया। इस बीच एक वक्त ऐसा आया, जब कंपनी को अपनों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस मुश्किल वक्त में भी दोनों भाइयों ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते चले गए। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।

विज्ञापन

4 जोड़ी जूतों से खड़ा कर दिया 400 करोड़ का मेगा एंपायर

success story of liberty shoe company

आज लिबर्टी में 4 हजार कर्मचारी और 15 हजार एसोसिएट कर्मचारी काम करते हैं।  कंपनी के दुनिया भर में 407 आउटलेट्स हैं। अकेले भारत में 150 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। 6 हजार मल्टी ब्रांड स्टोर हैं। 10 देशों में एक्सक्लूसिव आउटलेट हैं। 20 से अधिक देशों में लिबर्टी का माल एक्सपोर्ट होता है। कंपनी के मौजूदा डायरेक्टर रमन बंसल कहते हैं कि हमारा एकमात्र उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों का ध्यान रखना और उन्हें बेहतर क्वालिटी प्रदान करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed