फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देख बहारें होली की: दो साल बाद उड़ा रंग-गुलाल, छात्र-छात्राओं ने गाने गाकर किया डांस, क्लिक कर देखें खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 17 Mar 2022 11:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Students celebrated Holi after two years in Panjab University
होली खेलतीं अफगान छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो- करुण शर्मा)

पंजाब विश्वविद्यालय में कोरोना के चलते दो साल तक विद्यार्थियों ने होली नहीं खेली। पूरे दो साल बाद गुरुवार को स्टूडेंट सेंटर होली के रंगों से गुलजार हुआ। इस बार होली पर स्टूडेंट काउंसिल नहीं होने के कारण डीजे की व्यवस्था नहीं थी। हालांकि विद्यार्थी संगठन पिछले एक-दो दिन से डीएसडब्ल्यू से डीजे की मांग कर रहे थे लेकिन कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल के चलते अनुमति नहीं मिली। विद्यार्थियों ने इसकी परवाह किए बिना खुद ही गाने गाए, हूटिंग की और जमकर नाचे। 

Students celebrated Holi after two years in Panjab University
रंग लगातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट सेंटर गुरुवार को रंगों में रंगा रहा। छात्रों ने कक्षाएं छोड़कर सुबह से ही परिसर में होली खेलना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे दोपहर तक सभी विभागों के छात्र स्टूडेंट सेंटर पर एकत्रित हो गए। इस दौरान डीजे की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र अपने छोटे स्पीकर लेकर आए और ग्रुपों में डांस किया। कई छात्रों ने गाड़ियों में ही गाने चलाए। वहीं बहुत से छात्र खुद गाने गाकर भंगड़ा और गिद्दा किया। पीयू के सभी विभागों में भी छात्रों ने गुलाल खेला। 

Students celebrated Holi after two years in Panjab University
पीयू में होली मनाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

आज पीयू में सात जगह लगेंगे नाके
पंजाब यूनिवर्सिटी में गुरुवार को बाहरी लोगों के आने पर मनाही थी। चीफ सिक्योरिटी के आदेश के बाद छात्रों और पीयू के निवासियों को आईडी कार्ड देखने के बाद ही परिसर में एंट्री दी गई। स्टूडेंट सेंटर पर पीयू सुरक्षाकर्मियों के साथ चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे, जिससे छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और छेड़छाड़ न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Students celebrated Holi after two years in Panjab University
पीयू में होली मनाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

पीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को होली पर पीयू में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। एसएसपी को पत्र लिखकर चंडीगढ़ पुलिस की भी मदद मांगी गई है।

विज्ञापन
Students celebrated Holi after two years in Panjab University
- फोटो : अमर उजाला

वहीं हम पीयू में यूएसओएल का टी-प्वाइंट, इंडियन थिएटर के सामने, सरोजिनी हॉल, अंकुर स्कूल, जिम्नेजियम हॉल, लॉ थ्री ईयर, यूआईपीएस के कोने और एक्सईएन दफ्तर के सामने नाके लगाएंगे। इसके साथ ही बिना विद्यार्थी के आईडी कार्ड के पीयू परिसर में एंट्री नहीं मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed