फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल जाने के लिए बच्चे ऐसे पार करते हैं नदी

Thu, 19 Jan 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
 student cross the river swim to school
नदी पार कर स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : amar ujala

देश के सबसे विकसित शहरों में शामिल ट्राई सिटी- चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली में जहां एक से बढ़कर एक निजी और सरकारी स्कूल हैं, वहीं, कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोरनी में बच्चों को स्कूल जाने के लिए जंग लड़नी पड़ती है।  बारिश के कारण घग्गर नदी में पानी बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना बच्चों को नदी पार करनी पड़ती है। ये फोटो भी बारिश के दिनों की है।

 student cross the river swim to school
बच्चों को नदी पार कराते अभिभावक - फोटो : amar ujala
बारिश के कारण घग्गर नदी में पानी बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना बच्चों को नदी पार करनी पड़ती है। इस कारण से बरसात में बच्चे स्कूल जाना ही बंद कर देते हैं। यह कोई एक या दो गांवों की कहानी नहीं है, मोरनी खंड की दो पंचायतों- कोठी व राजीटिकरी के अंतर्गत आने वाले 50 गांवों के बच्चे बारिश के दिनों में ऐसे ही स्कूल जाते हैं।
 
 student cross the river swim to school
स्कूली बच्चे - फोटो : amar ujala

पिछले कई वर्षों से बारिश के दिनों में उफनती नदियों से निकलने की परेशानी यहां बच्चों को झेलनी पड़ती है।  मोहन सिंह पूर्व सरपंच कोठी पंचायत और राजीटिकरी पंचायत के पूर्व सरपंच विरेद्र सिंह कई बार जनप्रतिनिधियों से पुल बनाने की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 student cross the river swim to school
ऐसे पार करते हैं नदी - फोटो : amar ujala

स्‍थानीय निवासियों का कहना है कि वे दो बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और तीन बार सांसद कुमारी शैलजा से लिखित में पुल बनाने के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पुल नहीं बना। 

विज्ञापन
 student cross the river swim to school
पानी के बीच से स्कूल का रास्ता - फोटो : amar ujala

बारिश के दिनों में हादसों की आशंका को देखते हुए तीन महीने बच्चे स्कूल ही नहीं जाते हैं, जिससे इनकी पढ़ाई खराब होती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed