{"_id":"582e87834f1c1b5536900f2b","slug":"sting-operation-of-reality-of-modi-announcement-about-extortion-on-money-on-marriage-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंखों देखी: शादी कार्ड पर ऐसे ही नहीं मिलेंगे अढ़ाई लाख, इसमें कई पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों देखी: शादी कार्ड पर ऐसे ही नहीं मिलेंगे अढ़ाई लाख, इसमें कई पेंच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Nov 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
पैसा निकलवाने के लिए बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने भले ही शादी के परिवार को बड़ी राहत देते हुए ढाई लाख रुपये निकलवाने की बात कही हो, लेकिन उसमें भी कई पेंच हैं। देखिए।
करेंसी एक्सचेंस को बैंकों के बाहर लोग
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार का उक्त मैसेज टीवी चैनलों पर फ्लैश होते ही अमर उजाला संवाददाता ने जब मौके पर जाकर देखा तो लोग शादी कार्ड लेकर डीसी ऑफिस पहुंचना शुरू हो गए थे। डीसी के बाहर होने के कारण उन्हें निराश ही यहां से लौटना पड़ा। घोषणा के अनुसार शादी का कार्ड दिखाने के बाद अब बैंक से एक साथ ढाई लाख रुपये निकलवाए जा सकेंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि शादी का कार्ड लेकर सीधा बैंक पहुंचना है या फिर पहले डीसी से लिखवाना होगा।
bank
शादी के कार्ड का दुरुपयोग न हो इसलिए डीसी ऑफिस से मंजूरी मिलने के बाद ही लोगों को पैसे मिलेंगे। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के घर में शादी है डीसी ऑफिस की तरफ से कर्मचारी जाकर पहले इस का पता लगाएगा। आसपास के घरों से भी इस बारे में पूछा जाएगा। पुष्टि होने के बाद ही मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद मां या बाप में से कोई एक कार्ड लेकर बैंक से ढाई लाख रुपये निकलवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bank
दिक्कत इस बात की है कि निरीक्षण की इस प्रक्रिया में कहीं इतनी देर न लग जाए की शादी की तिथि ही निकल जाए। जैसे ही वीरवार को सुबह इस बात की घोषणा हुई तो लोग सुबह ही कार्ड लेकर डीसी ऑफिस पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर तक चार से पांच केस इस तरह के आए। लेकिन डीसी के मौजूद नहीं होने के कारण सभी को शुक्रवार आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
बैंक पर नोट बदलने के लिए कतार में बैठे लोग
वहीं, दूसरी ओर बैंक मनमानी कर रहे हैं। केंद्र के आदेशों का उल्लंघन करने में भी बैंक गुरेज नहीं कर रहे। कुछ ऐसा ही वाकया इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी के साथ हुआ। बीमार पत्नी की कीमोथिरेपी कराने के लिए पैसे निकालने गए अफसर को बैंक कर्मियों ने 24 हजार के चेक पर मात्र दो हजार रुपये दिए। ऐसा ही कुछ हुआ एक अन्य व्यक्ति के साथ, जिसे पिता का इलाज कराने के लिए पैसे चाहिए थे।