वादियों की गोद में करें नए साल का स्वागत, ये हैं स्पेशल ऑफर्स
नए साल की शुरुआत वादियों की गोद में स्नोफॉल में मस्ती करते हुए हो तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। अगर आप कुछ ऐसा प्लान कर रहे हैं तो देखिए, स्पेशल ऑफर्स।
वादियों की गोद में करें नए साल का स्वागत, ये हैं स्पेशल ऑफर्स
आपकी खुशियों को डबल करने के लिए ट्रैवल एजेंसियां शिमला और मनाली के कोंबो पैक दे रही हैं, वह भी आपकी सुविधा को ध्यान रखते हुए। इसमें आप चाहें तो ट्रैवल से लेकर ठहरने और फूड तक की सुविधा ले सकते हैं। नहीं तो केवल ट्रैवलिंग खर्च पर भी पहुंचा जा सकता है।
वादियों की गोद में करें नए साल का स्वागत, ये हैं स्पेशल ऑफर्स
शिमला और मनाली कोंबो पैक के लिए आपको 5 से 6 दिन का समय चाहिए। पैकेज में ट्रैवलिंग, होटल और फूड (ब्रेकफास्ट और डिनर) शामिल है। पैकेज प्रति पैसेंजर 12 से 14 हजार रुपये में मिल रहा है। कपल के लिए लगभग दोगुणा खर्च अदा करना होगा।
वादियों की गोद में करें नए साल का स्वागत, ये हैं स्पेशल ऑफर्स
चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित चिल पिल हॉलीडे पूरा पैकेज प्रति पैसेंजर 14 हजार रुपये में दे रही है। जबकि सनवर्ल्ड टूर एंड ट्रैवल्स प्रति कपल 22 हजार 500 रुपये में पैकेज दे रही है। यदि 6 से 8 पैसेंजर होंगे तो पैकेज रेट प्रति पैसेंजर 10 हजार 500 रुपये रहेगा।
वादियों की गोद में करें नए साल का स्वागत, ये हैं स्पेशल ऑफर्स
यदि आप अकेले शिमला जाने की सोच रहे हैं तो कम से कम तीन दिन का समय निकालना होगा। सन वर्ल्ड शिमला में प्रति कपल 12 हजार रुपये में पैकेज दे रही है। जबकि चिल पिल ट्रैवल्स पैकेज प्रति पैसेंजर 10 हजार रुपये में दे रही है।