'सोनिया जी, मोदी आएं या राजनाथ, हुड्डा नहीं हारेगा'
विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बाते करते हुए मुख्यमंत्री के तेवर कुछ ऐसे नजर आए। देखें तस्वीरें...
'सोनिया जी, मोदी आएं या राजनाथ, हुड्डा नहीं हारेगा'
रोहतक जिले के मैहम में मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार करतीं सोनिया गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर। सोनिया ने कहा, 'खोखले वादों से देश नहीं बनते। इसके पीछे बरसों की मेहनत और नेक इरादे होते हैं। देश को इस मुकाम तक पहुंचाने में तमाम लोगों का खून-पसीना बहा है।
'सोनिया जी, मोदी आएं या राजनाथ, हुड्डा नहीं हारेगा'
मंच पर सोनिया गांधी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते मैहम के नेता आनंद सिंह। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज जो सत्ता में हैं, वे यूपीए द्वारा चलाई गई योजनाओं को नाम बदलकर चला रहे हैं। ऐसे लोगों को दूसरों की उपलब्धियों को अपना बताने में ही मजा आता है।
'सोनिया जी, मोदी आएं या राजनाथ, हुड्डा नहीं हारेगा'
सिरसा में अपने संबोधन में सोनिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने दहशत फैलाने की और जाति-पाति की राजनीति की है, वे विकास नहीं कर सकते। ऐसे लोगों के बहकावे में मत आएं।'
'सोनिया जी, मोदी आएं या राजनाथ, हुड्डा नहीं हारेगा'
मंच को संबोधित करतीं सोनिया गांधी। मंच पर बैठे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर और शकील अहमद।