फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी कॉल: मां! मैं 25 को आऊंगी फिर बनाएंगे नया आशियाना, बेटी ने ऐसे दुनिया छोड़ी, हैरान रह गया जमाना

Wed, 24 Aug 2022 01:21 AM IST
ajay kumar विकास छिंपा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (पंजाब)
विकास छिंपा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat said in the last call to return on August 25
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

भाजपा की महिला नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की सोमवार शाम करीब सवा सात बजे मां संतोष के साथ बातचीत हुई थी। फोन पर मां-बेटी के बीच करीब 10 मिनट तक घरेलू चर्चा हुई। सोनाली ने मां से कहा कि मां मैं 25 को आऊंगी फिर नया घर बनाने की तैयारी करेंगे। गांव भूथन कलां निवासी सोनाली की मां संतोष ढाका ने बताया कि उसकी बेटी का मायके में नाम सुदेश था, जो शादी के बाद सोनाली रखा गया। इसलिए हम अपनी बेटी को सुदेश के नाम से ही पुकारते थे। 

Sonali Phogat said in the last call to return on August 25
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

सोमवार शाम को सवा सात बजे उसके पोते रूद्र को कहकर अपनी बुआ सुदेश ( सोनाली फोगाट) से बात करने के लिए फोन मिलवाया था। सोनाली ने फोन पर बताया कि मां 25 अगस्त तक गोवा में फिल्म में रोल करने आई हुई हूं। होटल में ठहरी हुई हूं और खाना भी खा लिया है। मेरे हाथ और पांव में सुन्नपन हो रहा है। संतोष ढाका ने अपनी बेटी को कहा कि अच्छी सी दवाई लेकर आराम से सो जाना।

Sonali Phogat said in the last call to return on August 25
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

इसी दौरान सोनाली फोगाट ने मां से पूछा फोन कैसे किया था, आप बताओ। मां ने कहा कि बेटी पुराने घर को तोड़कर नया बनाना है। इसलिए तेरे छोटे भाई वतन ने नक्शा तैयार करवाया है। इसके बारे में बताना था। सोनाली फोगाट ने मां को जवाब दिया कि एक सप्ताह रुक जाओ, मैं आकर आधुनिक मॉडल का नक्शा बनवा कर दूंगी, तभी ही पुराना घर तोड़ने की कार्रवाई शुरू करना। मां ने सोनाली से कहा कि बेटी अब आराम से सो जाओ, सुबह फोन करूंगी। मगर, सुबह सोनाली फोगाट की हार्टअटैक से मौत हो जाने की सूचना ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat said in the last call to return on August 25
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

माता-पिता बोले, सोनाली की हार्टअटैक से मौत पर नहीं विश्वास
सोनाली फोगाट के पिता महाबीर सिंह ढाका व मां संतोष ढाका के अलावा अन्य परिजनों ने भी सोनाली की हार्टअटैक से मौत पर संशय जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी बेटी को हार्टअटैक आया है। उन्हें शक है कि किसी ने होटल में खाने में कोई विषाक्त पदार्थ खिला दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि सोनाली की बड़ी बहन रेमन के साथ भी फोन पर बातचीत हुई थी। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो जाना बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। इसलिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
Sonali Phogat said in the last call to return on August 25
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

सोनाली के दो भाई व एक बहन 
साधारण किसान महाबीर ढाका व संतोष ढाका की चार संतान हैं। इनमें सबसे बड़ी रूकेश उर्फ रेमन, दूसरे नंबर पर सुदेश उर्फ सोनाली, तीसरे नंबर पर रिंकू तथा चौथे नंबर पर वतन ढाका शामिल हैं। सभी संतानें शादीशुदा हैं। इनमें सोनाली व रूकेश उर्फ रेमन का एक ही परिवार में विवाह हुआ था। मगर, वर्ष 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट का निधन हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed