भर्ती के दौरान समाने आ रहे फर्जीवाड़ों पर लगाम कसने के इरादे से सेना ने भर्ती नियमों में कुछ बदलाव किया है।
2 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
दरअसल, अब अभ्यर्थी को शपथपत्र देना होगा कि ‘मैं कुंवारा हूं’ तभी उसके आवेदन पर विचार किया जाएगा। भर्ती मुख्यालय के सैन्य अफसरों का मानना है कि इससे फर्जीवाड़े पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
पिछले कुछ समय से भर्ती में फर्जीवाड़े से सेना के अफसर परेशान हैं। इससे बचने के लिए भर्ती के कई नियमों में फेरबदल का फैसला लिया। सेना की खुली भर्ती में 18 साल से अधिक आयु के युवक ही भाग ले सकते हैं। लेकिन 21 साल से कम आयु के विवाहित युवक भी चयनित हो जाते थे।
4 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
लेकिन इसके बाद ट्रेनिंग आदि के दौरान ऐसे युवकों के चोटिल होने या मौत हो जाने पर उनकी पत्नियां सेना पर मुआवजे के लिए दावा ठोक देती थीं। जबकि 21 साल से पहले शादी को कानूनी मान्यता नहीं है।
5 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
इसके कारण सेना के सामने मुश्किल आ जाती थी। इन पचड़ों से बचने के लिए भर्ती मुख्यालय ने फैसला लिया है कि भर्ती के लिए आने वाले 21 साल से कम उम्र के युवकों को शपथपत्र देना होगा कि वह कुंवारा है।