फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल की उम्र में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड, मां-बाप नहीं देख पाए वो पल

Mon, 11 Nov 2019 12:51 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Shefali verma breaks sachin tendulkar record, becames youngest cricketer to make half century
शेफाली वर्मा - फोटो : फाइल फोटो
होनहार बेटी को सलाम, जिसने 15 साल की उम्र में इतिहास रच दिया। उसने सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर मिसाल कायम की है। जानिए खिलाड़ी के बारे में...
Shefali verma breaks sachin tendulkar record, becames youngest cricketer to make half century
शेफाली वर्मा - फोटो : फाइल फोटो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने लगातार दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाया है। शेफाली ने पहले टी-20 में अर्धशतक जमा इतिहास रचा था और दूसरे मुकाबले में भी 35 गेंद पर 69 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने मेजबान पर 10 विकेट से जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त हासिल की।
Shefali verma breaks sachin tendulkar record, becames youngest cricketer to make half century
शेफाली वर्मा - फोटो : फाइल फोटो
वहीं सीरीज के पहले मुकाबले में ही 15 साल की शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्द्धशतक जड़ने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेफाली ने यह उपलब्धि 15 साल और 285 दिन की उम्र में हासिल की। इस तरह उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर तेंदुलकर को पछाड़ दिया। जिन्होंने अपना पहला टेस्ट अर्द्धशतक 16 साल और 214 दिन की उम्र में बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shefali verma breaks sachin tendulkar record, becames youngest cricketer to make half century
शेफाली वर्मा - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा की यह होनहार खिलाड़ी वेस्टइंडीज में जब चौके छक्के लगा रही थीं तो उनके परिवार वाले हर सेकेंड में गूगल को रिफ्रेश करके स्कोर जान रहे थे। झज्जर रोड निवासी शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए गई हुई है। सोमवार को सीरीज का पहला मैच सेंट लूसिया में खेला गया। मुकाबले में शेफाली ने तेज तर्रार पारी खेली।
विज्ञापन
Shefali verma breaks sachin tendulkar record, becames youngest cricketer to make half century
शेफाली वर्मा - फोटो : फाइल फोटो
संजीव ने बताया कि इस पारी के साथ ही शेफाली ने अपने आइडल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सबसे कम उम्र (16 वर्ष 214 दिन) में अर्द्ध शतक लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। इस पारी के बाद शेफाली विश्व की सबसे कम उम्र (15 वर्ष 285 दिन) में अर्द्ध शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई है। लेकिन इस सीरीज के मुकाबलों का कहीं भी लाइव प्रसारण नहीं हो रहा है। इसके चलते वे अपनी बेटी के मुकाबला नहीं देख पाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed