{"_id":"5eb45b7d8ebc3e904914a994","slug":"see-the-pictures-of-five-unique-wedding-in-punjab-and-jammu-kashmir-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जम्मू जाने की नहीं मिली अनुमति, पांच दूल्हों ने सड़क किनारे रचाई शादी फिर ले गए दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जम्मू जाने की नहीं मिली अनुमति, पांच दूल्हों ने सड़क किनारे रचाई शादी फिर ले गए दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के बीच दुनिया भर में अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। एक अजीब किस्सा पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा पर बुधवार देर शाम देखने को मिला। यहां पंजाब और हरियाणा से आए 5 दूल्हों को पूरा दिन लखनपुर नाके के पास सड़क पर बिताना पड़ा। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। हालांकि देर शाम सड़क पर ही वरमाला समेत शादी की अन्य रस्में अदा कर दूल्हे-दुल्हनों को अपने घर ले गए। वहीं कुछ लोग इस पर चुटकियां लेते नजर आए तो कुछ ने प्रशासन को कोसा। देखें तस्वीरें...
2 of 5
बुधवार को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, फगवाड़ा, तरनतारन और हरियाणा के पानीपत से फूलों से सजी कारें और सीमित बराती जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पहुंचे। सुबह 5 से 7 बजे के बीच लखनपुर नाके पर 5 से 7 परिजनों के साथ पहुंचे दूल्हों को रोक कर आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।दिनभर नाके पर अधिकारियों के सामने परिजन मिन्नतें करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने प्रोटोकाल का हवाला देते हुए आगे जाने की अनुमति नहीं दी। आखिरकार किसी ने उन्हें यहीं (लखनपुर) में ही दुल्हनों को बुलाकर रस्में पूरा करने का मशविरा दिया। इसके बाद लखनपुर में सड़क किनारे देर रात तक पांचों दूल्हों ने दुल्हनों को वरमाला पहनाई और बारातियों के साथ दुल्हनों को विदा कराकर ले गए।
2 से 3 बार बदली थीं शादियों की डेट
3 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा के रोहित की जम्मू की ज्योति से बुधवार को शादी तय थी। रोहित के पिता रणजीत सिंह के मुताबिक उनके पास गृह जिलाधिकारी की अनुमति थी। लेकिन उसके बावजूद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उन्हें जम्मू जाने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने बताया कि रोहित और ज्योति की शादी अप्रैल में तय थी लेकिन लॉकडाउन के चलते वह रद्द हुई और फिर मई में तारीख निकाली गई। दोबारा लॉकडाउन बढ़ा तो सादे ढंग से शादी रचाने की योजना बनी, उसे भी जम्मू प्रशासन ने पूरा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुहूर्त के चलते मजबूरी थी इस साल शादी
पानीपत (हरियाणा) से जम्मू शादी करने जा रहे गौरव की रिश्ता भारती से तय था। गौरव के मुताबिक उन्होंने शादी लॉकडाउन में इसलिए नहीं टाली क्योंकि उनकी कुंडली के मुताबिक अगले एक साल तक शादी का उचित मुहूर्त नहीं था। वह जम्मू नहीं पहुंच पाए। इसके बाद गौरव के परिवार की अपील पर प्रशासन ने उनकी शादी कठुआ के एक होटल में करवाई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर से आए ऋषभ के परिवार ने बताया कि उन्हें जम्मू के प्रीतनगर जाना था लेकिन उन्हें लखनपुर से आगे नहीं जाने दिया गया। जिस पर वधु पक्ष को यहीं बुलाकर शादी कर ली। इसके अलावा तरसेम चंद तरनतारन से बरात लेकर आरएसपुरा जा रहे थे और पठानकोट समेत अन्य जिलों से भी आए दूल्हों ने भी लखनपुर में अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।