काफी दिन से चर्चा थी कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स' का अंतिम एपीसोड 17 जनवरी को प्रसारित होगा, लेकिन तय तिथि को शो नहीं आया। देखिए, अंदर की बात। साभार- ट्विटर
क्यों नहीं आया 'कॉमेडी नाइट्स' का अंतिम एपिसोड, अंदर की बात
'कॉमेडी नाइट्स' शो के बाकी कलाकार मानते हैं कि शो के टेलीकास्ट न होने का मुख्य कारण चैनल संचालकों और कपिल के बीच का विवाद है। कपिल ने ट्वीट ने इस विवाद को और हवा दी, जिसके चलते चैनल संचालकों ने शो को डिले कर दिया। अब ये अगले सप्ताह प्रसारित हो सकता है।
क्यों नहीं आया 'कॉमेडी नाइट्स' का अंतिम एपिसोड, अंदर की बात
कपिल ने ट्वीट में लिखा था, उम्मीद है कि कलर्स आज रात अक्षय कुमार के साथ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का लास्ट एपिसोड टेलीकास्ट करेगा। यह हमारा अपना ऑडियंस को शुक्रिया अदा करने का तरीका है।" इस ट्वीट के बाद ही चैनल संचालकों ने बिना सूचना दिए शो डिले कर दिया।
क्यों नहीं आया 'कॉमेडी नाइट्स' का अंतिम एपिसोड, अंदर की बात
'कॉमेडी नाइट्स' में गुत्थी का किरदार निभा रहे सुनील ग्रोवर ने माना कि चैनल और कपिल के बीच में विवाद के चलते ही चैनल वाले शो का टेलीकास्ट नहीं होने दे रहे हैं। इस बात को लेकर वे भी बहुत निराश हूं और चिंतिंत भी हैं कि अब यह कब टेलीकास्ट होगा?
क्यों नहीं आया 'कॉमेडी नाइट्स' का अंतिम एपिसोड, अंदर की बात
हालांकि रविवार रात चैनल ने 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' के अंतिम सीन में कपिल के शो का प्रोमो भी प्ले किया। इसमें अक्षय कुमार और निमरत कौर अपनी फिल्म 'एयरलिफ्ट' को प्रमोट करते नजर आएंगे, जो 22 जनवरी को रिलीज हो रही है। ये शो अब 24 जनवरी को प्रसारित होगा।