फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के कैप्टन पर रेप का आरोप, थाने पहुंची ब्रिटिश युवती

Thu, 10 Mar 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 10 Mar 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
sardara singh rape controversy, hockey captain sexual harassment controversy
कप्तान सरदार सिंह विवाद - फोटो : अमर उजाला
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ रेप, गर्भपात और मारपीट के आरोप लगाने वाली युवती अपने बयान पर कायम है।

थाने में बोली युवती, टीम इंडिया के कैप्टन रेपिस्ट, नहीं छोडूंगी

sardara singh rape controversy, hockey captain sexual harassment controversy
कप्तान सरदार सिंह विवाद - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को लुधियाना में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने पेश होकर उसने अपना बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज कराने के बाद युवती ने कहा कि वह आज भी अपनी शिकायत पर कायम है और उनको एसआईटी से न्याय मिलने की उम्मीद है। युवती ने शिकायत को लेकर एसआईटी की मांग पर कुछ और प्रमाण भी दिए हैं। उधर, सरदार ने महिला के आरोपों को खारिज कर खुद को बेकसूर बताया था।

थाने में बोली युवती, टीम इंडिया के कैप्टन रेपिस्ट, नहीं छोडूंगी

sardara singh rape controversy, hockey captain sexual harassment controversy
कप्तान सरदार सिंह विवाद - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इंग्लैंड की रहने वाली और हॉकी खिलाड़ी युवती ने पिछले माह 1 फरवरी को हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ दुराचार और मारपीट के आरोप लगाए थे और लुधियाना के थाना कूमकलां में इसकी शिकायत की थी। युवती ने सरदार सिंह पर आरोप लगाए थे कि उसे विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया। उसका गर्भपात कराया गया और फिर विवाह करने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में बोली युवती, टीम इंडिया के कैप्टन रेपिस्ट, नहीं छोडूंगी

sardara singh rape controversy, hockey captain sexual harassment controversy
कप्तान सरदार सिंह विवाद - फोटो : अमर उजाला
शिकायत करने के बाद महिला इंग्लैंड लौट गई थी, लेकिन इंग्लैंड से वापस अपने पर उसे अपने बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा गया था।
इस हाई प्रोफाइल मामले में लुधियाना पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने एडीसीपी सतबीर सिंह अटवाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक विशेष जांच टीम का गठन किया था। एसआईटी ने कुछ दिन पहले सरदार सिंह के भी बयान दर्ज किए थे।

विज्ञापन

थाने में बोली युवती, टीम इंडिया के कैप्टन रेपिस्ट, नहीं छोडूंगी

sardara singh rape controversy, hockey captain sexual harassment controversy
कप्तान सरदार सिंह विवाद - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को शिकायतकर्ता महिला अपने वकील के साथ एनआरआई थाने में पहुंची और शिकायत दोहराई। उसने साफ किया कि फरवरी में उसने जो शिकायत की थी, वह आज भी उस पर कायम है। मामले में अब एसआईटी जांच को आगे बढ़ाएगी। इसमें कुछ गवाहों से पूछताछ की जा सकती है। हो सकता है कि सरदार सिंह को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाए। एडीसीपी अटवाल का कहना है कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed