{"_id":"580db3464f1c1bcf75bc24fe","slug":"sarbjit-singh-sister-dalbir-kaur-husband-baldev-singh-died-in-jail-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सरबजीत' की बहन के पति का निधन, बताया था फिल्म का सबसे बड़ा झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सरबजीत' की बहन के पति का निधन, बताया था फिल्म का सबसे बड़ा झूठ
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 25 Oct 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री एश्वर्य राय अभिनीत फिल्म सरबजीत की असली बहन के पति बलदेव की जेल में मौत हो गई है। बलदेव ने बताया था, फिल्म का सबसे बड़ा झूठ।
दलबीर कौर
- फोटो : फाइल फोटो
डेढ़ साल से हरिद्वार की जिला जेल में कैद सरबजीत सिंह के जीजा बलदेव सिंह की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। सिडकुल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पुत्र को सौंप दिया है। मूल रूप से पंजाब के गांव मनन चवाल, जिला तरणतारण, अमृतसर के रहने वाले 66 वर्षीय बलदेव सिंह के खिलाफ वर्ष 2002 में कोतवाली ज्वालापुर में भूमि संबंधी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर
उस समय जेल गए बदलेव सिंह को जमानत मिल गई थी। पिछले वर्ष जमानत खत्म होने के बाद जुलाई में बलदेव सिंह को फिर जेल जाना पड़ा था। इस वर्ष जून में बलदेव सिंह की पत्नी दलवीर कौर ने पति एवं उनकी कथित पत्नी सविंद्र के खिलाफ भूमि की धोखाधड़ी संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पति ने सविंद्र कौर को अपनी पत्नी दर्शाकर जमीन में धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर
जेल में बंद बलदेव सिंह की शनिवार देर रात उस वक्त तबियत बिगड़ गई जब वे बैरक में बने शौचालय में शौच करने गए थे। कैदियों ने उन्हें बेहोश देखा तो जेल प्रबंधन को सूचना दी। फौरन उन्हें जेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पर वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांस थम गई। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि बलदेव के शव को पोस्टमार्टम के बाद बेटे रिंकू के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर
करीब डेढ़ साल से जेल में कैद बलदेव सिंह से मिलने आखिरी वक्त तक कोई नहीं आया। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने यह जानकारी दी। हालांकि बलदेव की पत्नी खुद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और पैरवी करने हरिद्वार कई बार पहुंची। बलदेव ब्लड प्रेशर की दवाई ले रहे थे। इसके अलावा उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और कुछ देर बात उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि संभवत दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई होगी।