{"_id":"5a0ebc104f1c1b9e678bc275","slug":"sapna-chaudhary-in-bigg-boss-11-mother-neelam-chaudhary-revealed-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी नहीं इनका असली नाम, मां ने खोला ऐसा राज, शायद जानता नहीं कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना चौधरी नहीं इनका असली नाम, मां ने खोला ऐसा राज, शायद जानता नहीं कोई
ब्यूरो/अमर उजाल, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सपना चौधरी का असली नाम ये नहीं है। हाल ही में उनके कई ऐसे राज खुलकर सामने आए, जिन्हें कोई जानता नहीं है।
sapna choudhary
यूट्यूब सेंसेशन हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 से बाहर हो चुकी हैं।। घर में वे 8 हफ्ते रहीं और हर हफ्ते वे नॉमिनेट हुई, पर इस बार बाहर हो गईं। वहीं इतने हफ्तों तक उनकी मौजूदगी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके चाहने वाले और देशवासी उन्हें घर में काफी पसंद रहे थे। घर के लोग भी उन्हें काफी समझदार कंटेस्टेंट मानते थे।
सपना चौधरी की मां
वहीं सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी बेटी की परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आईं। पत्रकार ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने सपना को लेकर कई बातें बताईं। नीलम चौधरी ने बताया कि वे नहीं चाहती थी कि सपना अकेली मुंबई जाए। उन्होंने आज तक सपना को किसी शो में अकेले नहीं जाने दिया, वे हमेशा उनके साथ होती थीं, ऐसा पहली बार था कि वो अकेली कहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी
सपना की मां ने बताया कि 25 सितंबर को उसका जन्मदिन था और उन दिनों बिग बॉस की शूटिंग चल रही थी, लेकिन वह अपना जन्मदिन मेरे साथ पहले ही मना गई थी। नीलम ने बताया कि सपना का जन्म हरियाणा में नहीं, बल्कि दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। हमारा परिवार भी मूल रूप से यूपी का है, लेकिन सपना के जन्म से पहले हम नज्जफगढ़ आकर बस गए थे।
विज्ञापन
सपना चौधरी
नीलम चौधरी ने बताया कि सपना का असली नाम सुष्मिता है, जो उनकी बुआ ने रखा था। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया और 1995 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी। फिर वह काफी फेमस हो गई, उसकी इसी मशहूरियत को देखते हुए सपना की बुआ ने उसका नाम सुष्मिता रख दिया, लेकिन स्कूल से पहले हमने उसका नाम बदल दिया।