पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
रामपाल और उसके 905 अनुयायियों की पेशी होनी थी। इस दौरान अनुयायियों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां बरसाईं। तस्वीरें।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
हिसार में परमात्मा के दर्शन करने हिसार पहुंचो... यह मैसेज मिलते ही बड़ी संख्या में रामपाल के अनुयायी धारा 144 तोड़ते हुए अदालत परिसर के बाहर पहुंच गए। समर्थकों ने हाथों में बैनर लेकर रामपाल के समर्थन में नारे लगाए।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
इस दौरान अनुयायियों ने पूरा रोड जाम कर दिया। जाम खुलवाने की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनुयायियों को खदेड़ दिया। साथ ही धारा 144 को तोड़ने व रास्ता जाम करने के आरोप में पांच महिलाओं सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
शुक्रवार को रामपाल सहित उसके करीब 905 लोगों की अदालत में पेशी थी। रामपाल के समर्थकों को मोबाइल के जरिए मैसेज पहुंचा, जिसके बाद उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा से बड़ी संख्या में समर्थक सुबह छह बजे से ही अदालत परिसर के बाहर जुटने शुरू हो गए। सुबह करीब नौ बजे संख्या अधिक होने पर पुलिस समर्थकों को संभालने में असमर्थ होती दिखी।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
पुलिस ने समर्थकों को सड़क खाली कर फुटपाथ पर बैठने का निर्देश दिया। समर्थक पेशी बताते हुए अंदर जाने का प्रयास करते दिखे। इसके बाद पुलिस ने करीब दस बजे लाइन लगवा कर कागजात की जांच कर पेशी पर आए लोगों को अंदर जाने दिया। मौके पर डीएसपी जयपाल तथा डीएसपी परमजीत समोता ने पहुंचकर व्यवस्था को संभाला।