देखिए, जेल में ऐसा 'संत', जिसकी एक झलक को उमड़े सैकड़ों भक्त
हरियाणा की हिसार जेल में एक ऐसा 'संत' कैद है, जिसपर 10 एफआईआर दर्ज हैं। उसकी हर पेशी पर सैकड़ों समर्थक उमड़ पड़ते हैं। देखिए, पूरा मामला।
देखिए, जेल में ऐसा 'संत', जिसकी एक झलक को उमड़े सैकड़ों भक्त
ये कथित संत है रामपाल। इनकी पेशी चाहे हिसार में हो या रोहतक में। हर पेशी पर भारी पुलिस बल के बावजूद सैकड़ों समर्थक रामपाल के नजदीक पहुंच जा रहे हैं। हिसार जेल से यहां पेशी पर लाए गए रामपाल को देखने के लिए पहुंचे सैकड़ों अनुयायी पुलिस पर भारी पड़े।
देखिए, जेल में ऐसा 'संत', जिसकी एक झलक को उमड़े सैकड़ों भक्त
रामपाल समर्थकों ने रात को ही शहर में डेरा डालना शुरू कर दिया था। बाहरी प्रदेशों से आए अधिकतर अनुयायियों ने रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। सुबह सभी कोर्ट के पास इकट्ठा हो गए। पिछली बार पार्क से खदेड़े जाने के बाद समर्थकों ने इस बार किसी पार्क में शरण नहीं ली।
देखिए, जेल में ऐसा 'संत', जिसकी एक झलक को उमड़े सैकड़ों भक्त
रामपाल को गुपचुप तरीके से कोर्ट लाया गया। भनक लगते ही समर्थक नारे लगाने लगे। रामपाल को गाड़ी से उतार पेशी पर ले जाया गया। पुलिस समर्थकों से बचने के लिए रामपाल को कब्रिस्तान वाले रोड से लेकर सीधे सोनीपत स्टैंड की ओर जाने लगी। इस पर समर्थकों में खलबली मच गई।
देखिए, जेल में ऐसा 'संत', जिसकी एक झलक को उमड़े सैकड़ों भक्त
रामपाल के कोर्ट से बाहर निकलते ही समर्थक लघु सचिवालय के रास्ते से दौड़ते ही दूसरी सड़क पर पहुंच गए। यहां महिला, बुजुर्ग और बच्चों ने सड़क पर लेटकर प्रणाम किया। किसी ने वैन के पास दौड़कर प्रणाम किया। पुलिस ने जैसे-तैसे समर्थकों का खदेड़ा।